Home कैमूर राष्ट्रपति ने कैमूर के लाल को शौर्य चक्र से नवाजा

राष्ट्रपति ने कैमूर के लाल को शौर्य चक्र से नवाजा

Bihar: कैमूर,  औरंगाबाद के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में उच्च कोटि की कर्तव्यपरायणता और अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुए अपने दोनों पैरो को गंवाने वाले कैमूर के लाल बिभोर कुमार सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा शुक्रवार को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह 2024 में, इस मौके पर प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, उपराष्ट्रपति समेत कई विशिष्ट गणमान्य लोग उपस्थित रहे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 205 कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन के असिस्टेंट कमांडेंट बिभोर कुमार सिंह कैमूर जिला के कुदरा प्रखंड के देवराढ़ कला गांव के दिलेश्वर सिंह के पुत्र हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS news

दरसल वे बीते 25 फरवरी 2022 को औरंगाबाद के नक्सलवाद ग्रस्त इलाके में एक सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन टीम का नेतृत्व कर रहे थे। घने जंगल में पेड़ों और चट्टानों की सुरक्षित आड़ में छुपे नक्सलवादियों ने सर्च टीम पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान सहायक कमांडेंट बिभोर कुमार सिंह का बायां पैर एक आईईडी विस्फोट से क्षतिग्रस्त होकर कट गया। असीम पीड़ा को अपनी सहनशीलता संकल्प और इच्छा शक्ति से पराजित करते हुए बिभोर ने कवरिंग फायर के साथ मोर्चा संभाला। गंभीर रूप से जख्मी हालत में कटे हुए पैर के साथ भी वे अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की परवाह किए बिना अदम्य वीरता के साथ अपने सैनिकों का नेतृत्व और निर्देशन करते रहे थे।

बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय

‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना

ट्रेन में यात्री का बैग लेकर उतरते ही पकड़ा गया बदमाश, 72 हजार नकद और तीन मोबाइल बरामद

गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई

गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी

सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी

बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री

प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी

‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

कवरिंग फायर देकर आपरेशन को सफल बनाया। उन्होंने इस दौरान अनुकरणीय साहस, सैन्य नेतृत्व एवं युद्ध कौशल का परिचय दिया। उनकी साहसिक कार्रवाई के चलते नक्सलियों को पीछे हटना पड़ा था। आईईडी ब्लास्ट में गंभीर रूप से जख्मी बिभोर को इलाज के लिए पहले गया जिला मुख्यालय और उसके बाद दिल्ली के एम्स में ले जाया गया, जहां ऑपरेशन में उनके दोनों पैर काटने पड़े। नक्सलियों के विरुद्ध अभियान की तरह अपने ऑपरेशन के दौरान भी बिभोर ने अत्यधिक दृढ़ता और दिलेरी का प्रदर्शन किया। नक्सल विरोधी अभियान में दोनों पैर गंवाने के बाद भी कैमूर का यह लाल सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन में अपनी सेवाएं जारी रखे हुए है।

मुजफ्फरपुर में दस्तावेजी फर्जीवाड़े का खुलासा, UIDAI मशीन से लेकर क्लोन अंगूठे तक बरामद; दो गिरफ्तार

युवती पर चाकू से हमला, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के बाद पीछा करने का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच

स्कूल जाते समय दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला मामले में, बाइक सवार की तलाश तेज; भ्रामक खबरों पर पुलिस सख्त

AI डीपफेक से होटल कारोबारी को बनाया शिकार, हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा; 20 लाख के साथ युवक गिरफ्तार

बिहार में पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर से ATS की बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर में बाल संरक्षण व्यवस्था पर बड़ा सवाल, आश्रय गृह से 10 बच्चे लापता

दिनदहाड़े 40 लाख की लूट: बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी को बनाया निशाना

स्टेशन पर नशीला पेय पिलाकर लूट की साजिश नाकाम, पति-पत्नी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में रिश्वत और गबन के आरोप में दारोगा सुमनजी झा बर्खास्त

 

 

Exit mobile version