Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार नेशनल हाईवे ग्राम धनेछा के पास स्थित पूजा वाटिका के सामने तेज रफ्तार से जा रही एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई कुछ लोगों के द्वारा इसकी सूचना एनएचआई एवं दुर्गावती पुलिस को दी गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे, एनएचआई के एंबुलेंस से दोनों लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा दोनों लोगों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया।
- मोहनिया में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा-हेरोइन और शराब के साथ चार गिरफ्तार
- मोहनियां में पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, तीन पिकअप से 27 मवेशी बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार
मृतक दोनों लोगों की पहचान कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटका अमांव के निवासी 55 वर्षीय योगेंद्र प्रताप सिंह पिता स्व वासुदेव सिंह एवं दूसरा 65 वर्षीय कृष्ण सिंह पिता स्व अमरनाथ सिंह के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि दोनों वर्तमान में उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पनकी में रहते थे, दोनों लोग अपनी भतीजी की शादी में सम्मिलित होने के लिए दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेछा गांव के पास पूजा वाटिका में आए हुए थे
- पंकज त्रिपाठी के पैतृक गांव में खूनी विवाद, बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
- विदेश नौकरी का सपना दिखाकर करोड़ों की ठगी! आरोपी की 1.40 करोड़ की संपत्ति पर जांच का शिकंजा
जहां से चाय पीने के लिए रोड क्रॉस कर रहे थे तभी अचानक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। जिससे दोनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।, इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया, जहां से पोस्टमार्टम के उपरांत दोनों लोगों का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
- AI डीपफेक से होटल कारोबारी को बनाया शिकार, हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा; 20 लाख के साथ युवक गिरफ्तार
- बिहार में पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर से ATS की बड़ी कार्रवाई

