Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाल कटवाकर घर लौटते समय हुआ हादसा
स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों भाई सहूका गांव बाल कटवाने गए थे। बाल कटवाने के बाद वे साइकिल से अपने घर नरहन लौट रहे थे। इसी दौरान सहूका और नरहन गांव के बीच स्थित लिंक सड़क पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर गलत दिशा से आ रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि लक्ष्य कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सत्यम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए।
चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर दी सांत्वना
हादसे की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गोपाल कृष्ण भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। स्थानीय विधायक ने भी मौके पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
जांच में जुटी पुलिस, परिजनों ने मांगा मुआवजा
रामगढ़ थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। उधर, मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजे की मांग की है। इस हृदयविदारक घटना के बाद नरहन गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। एक मासूम की असमय मौत और दूसरे बेटे की गंभीर हालत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।