Home मोहनिया नहर में पलटा ईंट से भरा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत ,...

नहर में पलटा ईंट से भरा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत , परिवार में मचा कोहराम

कैमूर में नहर में पलटा ईंट लदा ट्रैक्टर, चालक की दबकर मौत

घटना स्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की जान चली गई। दुर्गावती मुख्य नहर पथ पर तुलसीपुर गांव के समीप ईंट से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया, जिससे चालक वाहन के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के डंडोरी गांव निवासी सुनील यादव (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वह शंकर सिंह के पुत्र थे और ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, सुनील यादव सोमवार सुबह रामगढ़ थाना क्षेत्र के मटियारी गांव स्थित एक ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर पर ईंट लादकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्गावती मुख्य नहर पथ पर तुलसीपुर गांव के पास उनका ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर नहर में जा पलटा। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ होगा। घटना के काफी देर बाद जब आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे तो उन्होंने नहर में पलटा हुआ ट्रैक्टर देखा। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और राहत कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हादसे की सूचना मिलते ही मोहनियां थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। परिजनों के अनुसार, सुनील यादव अपने पीछे पत्नी रेनू देवी, एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस दुर्घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अस्पताल परिसर में पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

Exit mobile version