Home रामगढ़ रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्कार्पियो और बाइक की टक्कर, एक युवक...

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्कार्पियो और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

कैमूर: स्कार्पियो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल | रामगढ़ सड़क हादसा

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामगढ़–मोहनियां मार्ग पर दैतरा बाबा स्थान के पास स्कार्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की चपेट में पीछे से आ रहे दो साइकिल सवार मजदूर भी आ गए, जिससे कुल तीन लोग जख्मी हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ थाना

घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अश्वनी कुमार के रूप में हुई है, जबकि मिथलेश कुमार और शिवम कुमार घायल बताए जा रहे हैं। सभी लोग मोहनियां थाना क्षेत्र के बरैथा गांव के निवासी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, समाज कल्याण विभाग की स्कार्पियो गाड़ी और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसी दौरान अश्वनी कुमार की मौत हो गई। थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में शामिल स्कार्पियो और बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version