Homeभागलपुरप्रॉपर्टी डीलर के घर छापेमारी, 1 करोड़ 30 लाख हुआ बरामद

प्रॉपर्टी डीलर के घर छापेमारी, 1 करोड़ 30 लाख हुआ बरामद

Bihar: भागलपुर जिले में प्रॉपर्टी डीलर शंकर यादव की बरारी हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित आवास पर गुरुवार की सुबह आयकर और एनआइए की टीम के द्वारा संयुक्त छापेमारी किये जाने का मामला सामने आया है। छापेमारी में 1 करोड़ 30 लाख रुपये, जेवरात और जमीन के दस्तावेज बरामद हुए हैं। रांची से पहुंची एनआइए की टीम शंकर यादव को गिरफ्तार कर रांची साथ लेते चली गई। दरसल एनआइए रांची की टीम को जेल में बंद अमन साहू गैंग से शंकर यादव के नजदीकी रिश्ते के साक्ष्य मिले थे। जिस कारण वह गिरफ्तार करने पहुंचे थे। जिस क्रम में इनकम टैक्स की टीम से समन्वय बनाकर शंकर यादव के घर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS NewsNS News

एनआइए टीम के द्वारा बताया गया की शंकर यादव के ठिकाने से 1 करोड़ 30 लाख रुपये बरामद किया गया है। अमन साहू का भाई आकाश साहू शंकर यादव के बरारी स्थित घर पर पनाह लेता था। गैंग की तरफ से वसूली गई लाखों की रकम को शंकर जमीन और अन्य धंधों में निवेश किया करता था।  तीन वाहनों में पहुंची टीम शंकर यादव के आवास के मुख्य द्वार पर पहुंची ही थी कि अंदर मौजूद परिवार के सदस्यों ने मुख्य द्वार अंदर से लाक कर दिया। टीम के अधिकारियों ने पुलिस जवानों को आवास से सटे एक पेड़ के सहारे चारदीवारी के अंदर दाखिल कराते हुए मुख्य द्वार का लाक खुलवाया गया।  फिर टीम अंदर प्रवेश कर गई। किलेनुमा घर के अंदर प्रापर्टी डीलर के परिवार के सदस्यों को टीम के आगमन की विधिवत जानकारी दे छापेमारी में सहयोग को कहा गया। इस दौरान एक महिला सदस्य मकान के पिछले हिस्से में निर्माणाधीन लिफ्ट वाली जगह पर बैग फेंकते मिल गई। पुलिस जवानों के सहयोग से बैग को टीम के अधिकारियों ने आपने कब्जे में ले लिया। टीम को घर के अंदर लाखों रुपये नकदी, जेवरात, बेशकीमती भूखंडों के दस्तावेज, एग्रीमेंट पेपर, बांड आदि मिले हैं। टीम के अधिकारियों ने रुपये गिनती करने के लिए घर के अंदर मशीन और खाली बक्से भी मंगा रखी है। वही टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया की घर के अंदर मिले नकदी, जमीन के दस्तावेज, जेवरात को लेकर पूछताछ में शंकर यादव के पारिवारिक सदस्य सही से जवाब नहीं दे पा रहे हैं। उन्हें अलग-अलग कर टीम पूछताछ कर रही है।

NS News

मोहनियां अस्पताल में शव छोड़कर फरार होने के मामले में महिला गिरफ्तार, मृतक से संबंध होने की बात सामने आई

NS News

ट्रेन से घर लौट रहे युवक की मोहनिया अस्पताल में मौत, शव छोड़कर महिला समेत तीन लोग फरार; CCTV से खुलेगा राज

NS News

सिलौंधा मोड़ पर डंपर ने 9वीं की छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर दो घंटे सड़क जाम

NS News

तीन लाख की लूट और गोलीकांड में मोहनिया से आरोपित गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

NS News

ड्यूटी प्वाइंट से नदारद मिले पांच यातायात पुलिसकर्मी, एसडीएम ने लिया संज्ञान रोस्टर के मुताबिक 14 कर्मियों की होनी थी तैनाती

NS News

एक बाइक पर निकले तीन दोस्त, नहर में समा गई जिंदगी; बघिनी में तीन मौतों से पसरा मातम

गिरफ्तार आरोपित

पत्तल की दुकान से बिक रही थी प्रतिबंधित ट्रामाडॉल, पुलिस ने दो को दबोचा

NS News

सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्ची की मौत झाड़-फूंक में बीता समय, अस्पताल पहुंचने तक 10 साल की ज्योति ने तोड़ा दम

NS News

टोल प्लाजा पर पुलिस की कार्रवाई, कंटेनर से 29 मवेशी बरामद; तीन गिरफ्तार, बारुन से उन्नाव ले जाए जा रहे थे मवेशी

NS News

चार महीने बाद मायके से ससुराल लौटी नवविवाहिता, बंद मिला दरवाजा; पति के घर के बाहर बैठी धरने पर

इनकम टैक्स की टीम आवासीय परिसर में लगी महंगी लग्जरी कारों और अधिक नकदी को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों से भी संपर्क साधा है। आयकर की छापेमारी में शंकर के कई सहयोगियों की भी जानकारी टीम को हाथ लगी है। आयकर सूत्रों के अनुसार जमीन से जुड़े दस्तावेज और एग्रीमेंट पेपर के अलावा एक डायरी भी हाथ लगी है जिसमें नवगछिया के सधुआ चापर, गोपालपुर प्रखंड के तेरासी, पंचगछिया, सैदपुर, तिनटंगा करारी के अलावा मधेपुरा के चौसा, लौआलगाम, भागलपुर के बाइपास, नाथनगर, मधुसूदनपुर, सबौर और बरारी के कई प्रापर्टी डीलर के नाम, मोबाइल नंबर, रुपये के लेनदेन आदि का जिक्र है। वही रंगरा चौक प्रखंड, नवगछिया में प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार यादव उर्फ मोती यादव के सधुआ चापर गांव स्थित घर पर एनआइए की छापेमारी गुरुवार की सुबह हुई। सर्च वारंट लेकर पहुंची टीम ने अपना परिचय दे तलाशी शुरू की। छापेमारी के दौरान मोती घर पर नहीं थे। पारिवारिक सदस्यों से टीम पूछताछ बाद घर की करीब 7 घंटे तक तलाशी और पूछताछ की। इस दौरान रंगरा थाने की पुलिस भी मौजूद रही। मोती के विरुद्ध एनआइए ने पूर्व में केस दर्ज किया था।

NS News

दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस

NS News

पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार

NS News

नहर किनारे पैर धोने गए व्यक्ति की फिसला पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत

NS News

अमांव पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा लोक नृत्य से स्वागत

NS News

नहर पुल के पास दंपति से मारपीट का आरोप, महिला ने गहना छीनने की भी दी शिकायत

NS News

चारा देकर लौट रहे तीन लोगों पर हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल; प्राथमिकी दर्ज

NS News

मदुरना में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार; 18 लीटर से अधिक शराब बरामद

NS News

विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई, मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

NS News

ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटी घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

NS News

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्रियों से मारपीट का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments