Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार
जानकारी के अनुसार संतोष कुमार सिंह का मोहनिया वार्ड संख्या 15 इस्लामगंज में मकान है, वह सेना के जवान है उनके घर के सामने ही दुर्गावती थाना क्षेत्र के फिरोजपुर ग्राम निवासी धर्मेंद्र सिंह यादव का मकान है, शुक्रवार की शाम धर्मेंद्र यादव का पुत्र अविनाश कुमार यादव संतोष कुमार सिंह के छोटे पुत्र सुधांशु शेखर सिंह को टॉफी खिलाने के बहाने बाजार ले गया, जिसके बाद बाइक से थाना क्षेत्र के भरखर गांव के समीप ले गया और जहरीला पदार्थ खिलाकर गला दबाकर हत्या कर दी, जिसके बाद शव को टंकी में छुपा दिया।
- दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस
- पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार
अंधेरा होने के कारण जब बच्चा घर नहीं लौटा तो स्वजन चिंतित हो उठे घटना की सूचना कैमूर के पुलिस अधीक्षक को दी गई, जिसके बाद उनके निर्देश पर मोहनिया के डीएसपी फैज अहमद खान के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र 5 घंटे के अंदर मामले का उद्भेदन करते हुए हत्या के आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
- अररिया से अमित शाह का बड़ा ऐलान: भारत-नेपाल सीमा के 10 किमी दायरे में अतिक्रमण हटेगा, घुसपैठ पर सख्त एक्शन प्लान तैयार
- प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत
बच्चे की निर्मम हत्या की बाद सभी लोग यही कह रहे हैं कि आखिर इस बच्चे का क्या कसूर था, जिससे पड़ोसी ने उसकी निर्मम हत्या कर दी, हत्या आरोपी पड़ोसी ने अपना जुर्म छुपाने के लिए मृतक के घर पहुंच अपहरण की कहानी रची थी, जब अंधेरा होने कारण परिजन बच्चे को व्याकुल होकर ढूंढ रहे थे, तब अविनाश ने उनके परिजनों को बताया था कि सुधांशु शेखर सिंह का अपहरण हो गया है, अज्ञात अपराधी उसे कार में बैठा कर ले जा रहे हैं जिसका विरोध किया तो उस दौरान उसे चोटें भी आई हैं।
- कैमूर में दो चेन स्नैचिंग कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन आरोपित गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
- कुदरा में ईंटों की दीवार बनी काल, महिला की दबकर मौत कुदरा में अचानक भरभराकर गिरी ईंटों की दीवार, मलबे में दबकर 60 वर्षीय महिला की मौत
जब मोहनिया थाना पुलिस घटना के जानकारी के लिए मृतक के घर पहुंची तो वहां अविनाश कुमार यादव मौजूद था, उसकी बनावटी बातों पर पुलिस को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई और कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
आरोपित ने पुलिस को बताया कि बच्चे के पिता सेना में जवान है जबकि माता शिक्षिका है, परिवार संपन्न है इसे देखकर उसे ईर्ष्या होती थी, वह बच्चे के माता-पिता से 8 लाख फिरौती मांगना चाहता था, बच्चे के अपहरण के बाद उसे रखने में समस्या से परेशान होकर उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया, वहीं 3 माह पूर्व अविनाश कुमार सिंह ने संतोष कुमार सिंह के घर पर पैसे की चोरी की थी, जिससे सुधांशु शेखर ने देख लिया था, इसी को लेकर दोनों परिवार की महिलाओं में काफी झगड़ा हुआ था।
- सात साल बाद सामने आई 2019 में लापता महिला की कहानी, हैदराबाद से बरामद; पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी
- शेयर बाजार और ठेकेदारी में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 84 लोगों से करोड़ों की ठगी, जमीन बेचकर भी निवेश कर बैठे पीड़ित
आरोपित कंप्यूटर की दुकान चलाता है, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दुकान से एक मोबाइल मृतका चप्पल, एक रुमाल, कंप्यूटर से लिखा एक कागज का पन्ना और सीपीयू प्रिंटर बरामद किया है, इसी रुमाल से बच्चे की गला घोटकर हत्या की गई थी, बरामद कागज के पन्ने पर कंप्यूटर से 8 लाख फिरौती की रकम अंकित की गई है।
- कैमूर में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने महुअर-अभैदे के बीच दिया घटना को अंजाम
- सिसौड़ा सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी, वाराणसी में इलाज के दौरान घायल की मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस