Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरहुली एवं पुसौली के बिच बीते 20 जून को एक युवक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिससे मोबाइल व 300 रूपये लूट लिया गया था। जिस सम्बन्ध में 21 जून को पीड़ित आलोक कुमार उपाध्याय, पिता श्री राजेंद्र उपाध्याय, ग्राम पंचायत कुडारी, थाना करमचट, जिला कैमूर के द्वारा कुदरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया गया। जंहा अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने लूटी हुई मोबाइल के साथ मनीष नामक एक युवक को पकड़ा। जिसने पूछताछ में बताया की उसने यह मोबाइल पुसौली बाजार में मोबाइल दुकानदार नीलेश से ख़रीदा है। जिसके निशानदेही पर 19 अगस्त को मोबाइल दुकानदार नीलेश को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके दुकान से बिना कागजात के 27 मोबाइल बरामद किए गए। साथ ही एक अपचि बाइक भी बरामद किया गया है।
उसने लूट की मोबाइल बेचने की बात स्वीकार किया तथा लूट में शामिल अपराधियों का नाम बताया। जिसके निशानदेही पर घटना में शामिल मनु चौधरी को पकड़ लिया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
Views: 327