Home चैनपुर पेड़ काटने के विवाद में मारपीट पिता पुत्र घायल हुई FIR

पेड़ काटने के विवाद में मारपीट पिता पुत्र घायल हुई FIR

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बौरई गांव में पेड़ काटने की विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है जिसमें पिता पुत्र घायल हो गए हैं, घायलों में सतीश कुमार सिंह पिता स्वर्गीय गौतम सिंह एवं पुत्र विकास कुमार का नाम शामिल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चैनपुर थाना (1)

घटना से संबंधित जानकारी देते हुए घायल सतीश कुमार सिंह के बताया है शाम 5 बजे के करीब गांव के गुरुदयाल सिंह पिता स्वर्गीय रामसकल सिंह, गुरुदयाल सिंह के पुत्र अमन सिंह एवं गुरदयाल सिंह की पत्नी मनसा देवी तीनों ग्राम बौरई के निवासी लाठी डंडा जबकि उनका पुत्र अमन कट्टा लेकर दरवाजे पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे सतीश कुमार सिंह के द्वारा विरोध किया गया तो गुरदयाल सिंह एवं उनकी पत्नी द्वारा मारपीट की जाने लगी, मारपीट के क्रम में गुरदयाल सिंह के पुत्र अमन सिंह ने हाथ में लिए कट्टे से गोली भी चला दी, संयोगवश गोली मिस कर गई, तब तक सतीश कुमार सिंह के पुत्र विकास कुमार बीच बचाव करने लगे, तो उक्त तीनों लोगों के द्वारा विकास कुमार के साथ भी मारपीट की जाने लगी जिसमें पिता पुत्र दोनों घायल हो गए।

दिनदहाड़े 40 लाख की लूट: बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी को बनाया निशाना

स्टेशन पर नशीला पेय पिलाकर लूट की साजिश नाकाम, पति-पत्नी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में रिश्वत और गबन के आरोप में दारोगा सुमनजी झा बर्खास्त

फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मास्टरमाइंड दबोचा गया, हथियार समेत कुख्यात संदीप झा गिरफ्तार

एक ही परिसर में संचालित स्कूलों में तनाव, छात्राओं से अश्लील हरकत का आरोप, जांच को पहुंचे ASP

5 बच्चो संग पिता ने फांसी लगा किया आत्महत्या, 4 की मौत

लग्जरी कार से आए चोरों ने SBI एटीएम काटकर उड़ाए 25 लाख, सुरक्षा व्यवस्था बेनकाब

मुजफ्फरपुर में बैंक गेट पर 3.11 लाख की लूट, पूरी वारदात CCTV में कैद

राजद नेता मंटू साह की गोली मार हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

घटना का मुख्य कारण बताया गया है सतीश कुमार सिंह के खेत में लगे पेड़ को गुरदयाल सिंह ने काट लिया गया था, दो दिन बाद जब गुरदयाल सिंह के दरवाजे पर कटे हुए पेड़ की टहनी आदि सतीश सिंह द्वारा देखा गया तो शिकायत की जाने लगी, जिससे नाराज हुए और शाम के पहर पहुंचकर मारपीट करने लगे, घर वालों ने 112 नंबर की पुलिस सूचना दी, जब पुलिस पहुंची तो पुलिस को देखकर सभी लोग मौके पर से भाग निकले, पुलिस के माध्यम से थाने पर लाने के बाद चैनपुर सीएचसी में भर्ती कराकर इलाज कराया गया, जिसके बाद थाने में शिकायत की गई है।
वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया मारपीट मामले में प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है मामले में कार्रवाई की जा रही है।

ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़: तहखाने से मिला करोड़ों का सोना-चांदी, विदेशी करेंसी भी बरामद

लूडो के खेल ने ले ली जान: भागलपुर में फौजी के बेटे की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

सूरत एक्सप्रेस में चेन स्नैचिंग के बाद बड़ा खुलासा: भागलपुर में ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाएं हिरासत में

मछली पकड़ने से मना करने पर मुखिया की पिटाई, कीचड़ में पटक-पटक कर पीटा

मुंडेश्वरी मंदिर में परिभ्रमण के दौरान छात्रा की तबीयत बिगड़ी, इलाज के क्रम में मौत

ब्रांडेड पैकिंग में 5 हजार लीटर मिलावटी तेल का स्टॉक जब्त, 5.5 लाख कैश बरामद; हिरासत में मालिक-मजदूर

भागलपुर सीएचसी में हंगामा: मंत्री लेशी सिंह ने डॉक्टर पर लगाया नशे में ड्यूटी का आरोप, जांच शुरू

खाकी पर खाकी का हमला: आपसी विवाद में दरोगा ने सिपाही को किया चाकू से लहूलुहान

बड़े पर्दे पर लौट रही है बिहार की बेटी काव्या कश्यप जोम्बी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘ज़ोर’ 6 फरवरी को करेगी धमाकेदार एंट्री

महिला ने SI पर लगाया गंभीर आरोप, पुलिस महकमे में हड़कंप

Exit mobile version