Home पूर्णिया पूर्णिया में अपराधियो के द्वारा दादा व पोते की गोली मारकर हत्या

पूर्णिया में अपराधियो के द्वारा दादा व पोते की गोली मारकर हत्या

Bihar: पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत कलमबआग गांव में सोमवार की देर रत हथियार बंद अपराधियों के द्वारा सुषुप्तावस्था में दादा व पोते की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान चतुर्थी मंडल व उनका पोता मनीष कुमार के रूप में की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

दोनों दरवाजा पर सोए हुए थे। इसी दौरान अपराधियों के द्वारा उन्हें गोली मार दिया गया। गोली चलने की आवाज पर जब तक घर के लोग दरवाजे पर पहुंचे बदमाश फरार हो चुका था। सूचना मिलते ही बड़हरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है। घटना का कारण भू विवाद बताया जा रहा है। इधर पुलिस अधीक्षक आमिर जावेद ने घटना की गंभीरता को देखते हुए धमदाहा एसडीपीओ की अगुवाई में विशेष टीम का गठन कर दिया है। इसमें तीन थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। साथ ही फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। परिजनों ने अभी तक थान में कोई आवेदन नहीं दिया है। पुलिस स्वजनों से की गई पूछताछ के आधार पर घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिला बड़ा सम्मान, किसी को स्वीकृति तो किसी को सौंपी गई गृह प्रवेश की चाबी

चैनपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, धंधेबाज समेत चार गिरफ्तार

शौच के लिए घर से निकली 18 वर्षीय छात्रा की तालाब में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

हाटा मारपीट कांड में पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी जयराम चौहान गिरफ्तार

तालाब की ओर गई 21 वर्षीय युवती अचानक लापता, पड़ोसी गांव के युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

शेरपुर में तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

चोरी के ई-रिक्शा का सौदा करने जा रहे थे युवक, पुलिस जांच में खुला राज

15 वर्षीय किशोरी लापता, पिता ने पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, महिला से 3 की जगह 6 डिसमिल कराई रजिस्ट्री; स्टांप पेपर पर भी फर्जीवाड़े का दावा

सावन की तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, हांडी फोड़ व पारंपरिक खेलों में दिखा उत्साह

 

Exit mobile version