Home सारण छपरा में अपराधियों ने अधिवक्ता पिता व पुत्र की गोली मारकर कर...

छपरा में अपराधियों ने अधिवक्ता पिता व पुत्र की गोली मारकर कर दी हत्या

Bihar: छपरा, मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छपरा-मशरक स्टेट हाईवे पर दुधइया पुल (छपरा सेंट्रल स्कूल के सामने) के पास छपरा विधि मंडल के अधिवक्ता पिता व पुत्र को अपराधियों के द्वारा बुधवार की सुबह में गोली मारकर हत्या कर दिया गया है। गोली लगने के कारण दोनों पिता व पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद  अपराधी फरार हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में पिता व पुत्र को छपरा सदर अस्पताल लाया गया। जंहा  डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसकी सूचना मिलते ही उनके परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए और शव को देखते ही कोहराम मच गया। काफी संख्या में अधिवक्ता भी अस्पताल पहुंचे गए और वहां हंगामा की स्थिति है। अस्पताल में काफी अफरा तफरी मची हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक छपरा विधि मंडल के अधिवक्ता राम अयोध्या राय अपने पुत्र अधिवक्ता सुनील राय के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवालिया स्थित अपने घर से बाइक से सुबह में कोर्ट आ रहे थे। घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर पहुंचे ही थे कि दूधइया पुल के पास अपराधियों ने पिता व पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। राम अयोध्या राय के सर में गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस

पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार

नहर किनारे पैर धोने गए व्यक्ति की फिसला पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत

अमांव पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा लोक नृत्य से स्वागत

नहर पुल के पास दंपति से मारपीट का आरोप, महिला ने गहना छीनने की भी दी शिकायत

चारा देकर लौट रहे तीन लोगों पर हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल; प्राथमिकी दर्ज

मदुरना में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार; 18 लीटर से अधिक शराब बरामद

विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई, मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटी घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्रियों से मारपीट का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार

वही उनके पुत्र सुनील राय को बदमाशों ने तीन गोली मारी। उन्हें सीना, पेट एवं गर्दन में गोली लगी। इसके बाद उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि इसके बाद भी स्थानीय लोगों द्वारा पिता व पुत्र को सदर अस्पताल लाया गया। वहां पर चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पिता व पुत्र की हत्या के बाद विधि मंडल में भी अफरा तफरी मच गई और काफी संख्या में अधिवक्ता छपरा सदर अस्पताल पहुंच गए। वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसपी डॉक्टर कुमार आशीष के निर्देश पर पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है। फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल सका है, क्योंकि परिवार में कोहराम मचा हुआ है और कोई भी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि पूर्व के दुश्मनी के कारण हत्या की घटना घटित हुई है।

घर में चोरी कर रही महिला को बंधक बना जमकर की गई पिटाई

जदयू नेता हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुखिया ने सुपारी देकर कराई थी हत्या

अपराधियों ने जदयू नेता की गोली मार कर दी हत्या

बगहा के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की नेपाल विमान हादसे में मौत

बंद कमरे में युवक को नंगा कर पीटता हुआ वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने किया विवाह कर दी हत्या शव बरामद

जमीनी विवाद में पंचायती के दौरान हुई गोलीबारी में दो घायल

बगहा पहुंच सीएम नितीश ने कहा हर घर नौकरी, हर हाथ रोजगार का वादा हो रहा पूरा

ANM की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जाँच में जुटी पुलिस

रेप कर पेड़ से लटकाया शव कई दिनों बाद मिला कंकाल

 

 

Exit mobile version