Home पटना दो कार के आमने-सामने की टक्कर में 2 की मौत, 7 घायल

दो कार के आमने-सामने की टक्कर में 2 की मौत, 7 घायल

Bihar: बिहटा में शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे बिहटा-बक्सर मुख्य मार्ग में कोईलवर नया ओभरब्रिज़ के समीप दो कारों के आमने-सामने की टक्कर हो जाने का मामला सामने आया है। जिसमें 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर बिहटा पुलिस घटनास्थल में पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने 3 की हालत गंभीर बताई। मृतकों की पहचान भोजपुर के जगदीशपुर के सोभि डुमरा निवासी मुरेथ चौधरी का पुत्र विशाल कुमार एवं यमुना चौधरी के पुत्र रंजन चौधरी के रूप में की गई है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

वही घायलों में मृतक रंजन चौधरी की पुत्री तन्नू कुमारी, गौरी शंकर का पुत्र सह ऑल्टो चालक रईश कुमार, एकंगरसराय के मोतीपुर निवासी सत्यनारायण सिंह का पुत्र दुर्गेश सिंह, पत्नी गीता देवी एवं पुत्र छोटू कुमार, जितेंद्र सिंह का पुत्र संजय कुमार एवं ह्रदय सिंह का पुत्र सह क्रेटा चालक दीपक कुमार शामिल है। इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी दीक्षा भँवरे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की कोईलवर नया पुल के समीप ऑल्टो एवं क्रेटा कार की अपने सामने हुई टक्कर में 2 लोगो की मौत हो गयी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वही सभी घायल को इलाज के लिये ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस क्षतिग्रस्त दोनों कार को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

ट्यूशन पढ़ने निकली 16 वर्षीय किशोरी लापता, शादी की नीयत से भगाने का आरोप

मेढ़ गांव में विवाद सुलझाना पड़ा महंगा, बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति पर खंती से हमला

हाटा में रक्तदान के लिए आगे आए लोग, तीन युवाओं ने किया महादान; सांसद मनोज राम ने किया शिविर का उद्घाटन

डीहा मोड़ पर दो पक्षों में भिड़ंत, युवक को घेरकर पीटने का आरोप; आठ लोगों के खिलाफ शिकायत

मसोई में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट; गहने छीनने का भी आरोप

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे छह गिरफ्तार, मारपीट का फरार आरोपी भी धराया

धान की कटाई करने आए 26 वर्षीय मजदूर की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप

धान की कटाई के दौरान टूटा बिजली का तार बना काल, 27 वर्षीय किसान की करंट से मौत

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर भाकपा माले का प्रदर्शन, 17 विद्यालयों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

तस्करी का नया तरीका नाकाम, बाइक पर लदी 225 लीटर शराब बरामद; अंधेरे में फरार हुआ तस्कर

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version