Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

युवती का आरोप है कि होश में आने के बाद दंपती ने उसे वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद उस पर धर्म परिवर्तन करने तथा आरोपी पुरुष से शादी करने का दबाव बनाया जाने लगा। प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी महिला संतान प्राप्ति की इच्छा को लेकर पीड़िता पर अपने पति से विवाह करने का दबाव बना रही थी। घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर रामगढ़ थाना पहुंचे, जहां उसके आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया।
प्राथमिकी दर्ज होते ही रामगढ़ पुलिस सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। पुलिस ने आरोपी दंपती को रामगढ़ बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी एकराम अंसारी (35 वर्ष), पिता मुस्लिम अंसारी तथा उसकी पत्नी सहीदा बेगम (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म एवं अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।