Home चैनपुर नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला: वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, पुलिस ने 3...

नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला: वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, पुलिस ने 3 घंटे में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग: वीडियो बनाकर कई बार दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार | कैमूर

ब्लैकमेलिंग कर दुष्कर्म

Bihar, कैमूर: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। गांव के ही दो युवकों ने नाबालिग को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसी वीडियो के आधार पर पीड़िता को डराकर कई बार दुष्कर्म किया गया। बाद में एक तीसरा युवक भी उसी वीडियो के जरिए नाबालिग को ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ब्लैकमेलिंग कर दुष्कर्म

घटना से भयभीत पीड़िता ने साहस जुटाकर अपने माता-पिता को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर चैनपुर थाना पहुंचे और तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
मामले को लेकर प्रेस वार्ता करते हुए कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका आज अपने परिजनों के साथ थाना पहुंची थी। पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया कि 25 नवंबर 2025 में गांव के ही दो युवकों ने उसे अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया।
एसपी ने बताया कि इसके बाद दोनों आरोपी उसी वीडियो के आधार पर नाबालिग को ब्लैकमेल करते रहे और कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

तीसरे आरोपी ने भी बनाया दबाव
पुलिस के अनुसार, 22 जनवरी 2026 को उन्हीं आरोपियों का एक अन्य साथी, गांव का ही तीसरा युवक, वीडियो के आधार पर नाबालिग को ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई।

शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई
पीड़िता के परिजन उसे लेकर 29 जनवरी 2026 को चैनपुर थाना पहुंचे और लिखित आवेदन दिया। आवेदन मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया।
पुलिस टीम ने महज 3 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो बालिग हैं, जबकि तीसरे आरोपी के नाबालिग होने की संभावना जताई जा रही है। महिला अपराध एवं पॉक्सो एक्ट के तहत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस की अपील
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि इस तरह के गंभीर मामलों में डर या दबाव में न आएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

Exit mobile version