Home कुदरा एनएच-19 पर दर्दनाक हादसा: घर लौट रहे युवक की जान गई, अज्ञात...

एनएच-19 पर दर्दनाक हादसा: घर लौट रहे युवक की जान गई, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

एनएच-19 पर सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से रोहतास के बाइक सवार की मौत

बाइक सवार को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाते हाईवे पेट्रोलिंग टीम के सदस्य

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सोमवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में रोहतास जिले के एक बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान रोहतास जिले के शिवसागर अंचल स्थित मोहनिया गांव निवासी अजय कुमार साह (45 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने गांव वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पीछे से मारी टक्कर, सड़क पर गिरकर हुए गंभीर घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सकरी गांव से आगे पछाहगंज के समीप एनएच-19 पर हुई। बताया जाता है कि अजय कुमार साह बाइक से कुदरा की तरफ से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन अजय कुमार साह के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने पहुंचाया अस्पताल

एनएचएआई हाईवे पेट्रोलिंग टीम के सदस्य आलोक कुमार सिंह के अनुसार शाम करीब 7:40 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल कुदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

कुदरा थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Exit mobile version