Home भोजपुर गंगा दशहरा त्योहार को लेकर गंगा नदी में स्नान करने गए 4...

गंगा दशहरा त्योहार को लेकर गंगा नदी में स्नान करने गए 4 युवको का शव बरामद

Bihar: भोजपुर, उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के डोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगंज ओपी शिवपुर घाट पर रविवार की सुबह गंगा दशहरा त्योहार को लेकर गंगा नदी में स्नान करने गए भोजपुर जिले के 4 लापता युवकों का शव सोमवार की सुबह बरामद किया गया है। NDRF, SDRF एवं गोताखोरों के मदद से चारों युवको के शव को शिवपुर गंगा घाट से 100 मीटर की दूरी से एक–एक कर बरामद किया गया है। मृतकों की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के बारा खरौनी गांव निवासी जवाहर गोड़ का पुत्र रामजी गोड़, स्व.लाल बाबू शर्मा का पुत्र निशु शर्मा, रामा शंकर यादव का पुत्र दीपू कुमार एवं विदेशी यादव का पुत्र सोनू कुमार यादव के रूप में की गई है। वह चारों आपस में दोस्त बताये जा रहे है और स्नातक के छात्र हैं। घटना के बाद से ही जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, एसडीएम संजीत कुमार समेत अन्य अधिकारी कैंप कर रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घटना से सम्बंधित जानकारी देते हुए मृतक छात्र राम जी गोड़ के पिता जवाहर गोड़ ने बताया कि रविवार की सुबह 5 दोस्त एक साथ गांव से गंगा दशहरा त्योहार को लेकर स्नान करने के लिए यहां आए थे। जहां स्नान करने के दौरान चारों डूब गए। जबकि एक पानी से बाहर निकल गया। जिसके बाद उसने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। इसके बाद सूचना पाकर सभी के परिजन फौरन वहां पहुंचे। वही इस मामले को लेकर एसडीएम संजीत कुमार ने बताया कि जैसे ही इसकी सूचना मिली। हमारी पूरी टीम यहां पहुंच गई है और रविवार की सुबह से ही यहां SDRF की टीम उनकी तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि बिहटा से NDRF की टीम को भी बुलाया गया था । साथ ही उन्होंने बताया कि जो भी आपदा विभाग से जो भी सुविधा मिलती होगी। उनके परिजनों को वो सब उपलब्ध कराया जाएगा।

कर्मनाशा बाजार में पसरा मातम, सर्पदंश से डेढ़ साल के मासूम की मौत

टेंपो की तलाशी में मिला करीब 60 किलो मांस, पुलिस ने दो संदिग्ध तस्करों को दबोचा

दुर्गावती और जगदहवा डैम में दिखे मगरमच्छ, जिउतिया पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क

लोहरदगा से कानपुर ले जाए जा रहे 31 मवेशी बरामद, कंटेनर जब्त; तीन तस्कर गिरफ्तार

दुर्गावती में शराब पार्टी पर पुलिस की छापेमारी, नाबालिग समेत दो विधि-विरुद्ध बालक पकड़े गए; दो गिरफ्तार

कैमूर में 37 मवेशियों से लदा कंटेनर जब्त, तीन गिरफ्तार; सासाराम से यूपी ले जाने की थी तैयारी

प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में छिपाकर रखा था गांजा, 27 किलो बरामद,एक गिरफ्तार; ओडिशा नंबर की कार भी जब्त

टोल प्लाजा पर पुलिस को देख भागने लगा कंटेनर, पीछा कर पकड़ा तो अंदर मिले 28 मवेशी; तीन तस्कर गिरफ्तार

NH-19 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 147 पशु बरामद; चालक गिरफ्तार

रक्षा बंधन के बाद घर लौट रही मां-बेटियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, महिला की मौत; दो बेटियां गंभीर

बताया जाता है कि लापता रामजी गोड़ अपने तीन भाई व तीन बहन में दूसरे स्थान पर है। उसके परिवार में मां बिमला देवी, तीन बहन माला, शीला, गुड़िया व दो भाई उमेश एवं लक्ष्मण है। वही लापता दूसरा छात्र निशु शर्मा अपनी मां-बाप की इकलौती औलाद है। वहीं तीसरा लापता छात्र दीपू कुमार अपने दो भाई व एक बहन में छोटा है।उसके परिवार में माता किस्मतो देवी एवं पत्नी रानी देवी है। उसकी शादी इसी वर्ष अप्रैल माह में हुई है। जबकि लापता छात्र सोनू कुमार यादव अपने अपने दो भाई व एक बहन में बड़ा है। उसके परिवार में मां फूलकुमारी देवी, एक भाई मनोज कुमार एवं एक बहन डौली कुमारी है। हादसे को लेकर लापता छात्रों के घर में कोहराम मच गया है। वहीं इस हादसे के बाद लापता छात्रों के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आधी रात धधक उठा घर, पिता और भांजी की मौत; 16 वर्षीय किशोरी गंभीर

औरंगाबाद में सीएसपी संचालक पर अपराधियों का हमला, जांघ में गोली मारकर तीन लाख रुपये लूटे

रील बनाने नदी में उतरे तीन युवक, तेज बहाव में बह गए दो; एक को ग्रामीणों ने बचाया

मां ने दो मासूम बेटियों के साथ पानी भरे गहरे गड्ढे में लगाई छलांग, तीनों की मौत पति से हुआ था विवाद

अवैध हथियार नेटवर्क का खुलासा, 4 गिरफ्तार 2 कार्बाइन समेत 8 हथियार 159 कारतूस बरामद औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर व भोजपुर में सप्लाई

सौतेली मां से विवाद बना मौत की वजह, पिता ने 13 वर्षीय बेटे को पीट-पीटकर मार डाला

चार साल बाद मिला मासूम शिवम, बट सावित्री पूजा के दिन हुआ था गायब

जीटी रोड पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़: 96 किलो डोडा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, होटल बना था ठिकाना

शादी समारोह में दर्दनाक हादसा: जयमाला के दौरान गिरी छत, दो लोगों की मौत, कई घायल

सोन नद पार कर रही नाव पलटी 6 महिलाएं लापता, 1 का शव बरामद

 

 

 

 

Exit mobile version