Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, वारंट के आधार पर इस्माइलपुर गांव से राजेंद्र साह (पिता- स्व. रामदयाल साह) और राजेश साह उर्फ राजेश जायसवाल (पिता- कमला साह) को गिरफ्तार किया गया। वहीं धरहरा गांव में छापेमारी कर बचाऊ यादव उर्फ बचाऊ सिंह (पिता- बैद्यनाथ सिंह यादव) को हिरासत में लिया गया। इसी दौरान नगर पंचायत हाटा के गवई मोहल्ले से स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था।
पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अंगद चौहान (पिता- रामबली चौहान) के रूप में हुई। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि न्यायालय के वारंट के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक व्यक्ति को शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने के आरोप में पकड़ा गया। सभी चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।