Home चैनपुर चैनपुर में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हीरोइन के साथ एक गिरफ्तार, वारंटी...

चैनपुर में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हीरोइन के साथ एक गिरफ्तार, वारंटी समेत तीन लोग भेजे गए जेल

कैमूर: चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 पुड़िया हीरोइन के साथ एक गिरफ्तार, वारंटी समेत चार लोग जेल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक व्यक्ति 9 पुड़िया हीरोइन के साथ, एक बाइक चोरी के मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर तथा दो लोगों को शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वारंटी
वारंटी
नशे में

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआई अंजन कुमार के नेतृत्व में बाइक पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम जगरिया के समीप गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम गुनई निवासी नंदलाल कुमार (पिता- बंगा बिंद) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 9 पुड़िया हीरोइन बरामद हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थ से जुड़े नेटवर्क और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
वहीं, बाइक चोरी के एक पुराने मामले में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने नगर पंचायत हाटा निवासी जोखू यादव उर्फ गणेश सिंह (पिता- दीन यादव उर्फ दीनानाथ सिंह) को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पूर्व में कई बार छापेमारी की गई थी, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका था। गुप्त सूचना मिलने पर उसे दबोच लिया गया और मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इसके अलावा चैनपुर बाजार में शराब के नशे में हंगामा करने और लोगों के साथ गाली-गलौज करने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उदल कुशवाहा (पिता- रामव्रत कुशवाहा) तथा दीपक कुमार (पिता- सुदर्शन चौरसिया), दोनों निवासी ग्राम बेतरी, थाना भभुआ, को गिरफ्तार किया। पुलिस के पहुंचते ही दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस बल की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया। जांच के दौरान दोनों के मुंह से शराब की गंध आने पर मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि तीनों मामलों में विधि-सम्मत कार्रवाई की गई है। हीरोइन बरामदगी के मामले में आगे की जांच जारी है, जबकि वारंटी और शराब सेवन के आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

Exit mobile version