Home चैनपुर मारपीट के फरार वारंटी समेत शराब के नशे में हंगामा कर रहे...

मारपीट के फरार वारंटी समेत शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार लोग गिरफ्तार, पुलिस ने छह को भेजा जेल

कैमूर: मारपीट के दो वारंटी समेत शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार गिरफ्तार, सभी जेल भेजे गए

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए मारपीट के दो मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियों समेत शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर ददन यादव (पिता- टप्पू यादव), निवासी खरिगांवा, तथा दिनेश राम (पिता- रामदयाल राम उर्फ नन्हे राम), निवासी करजी, को उनके घरों पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए पहले भी कई बार प्रयास किए गए थे। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

इसी क्रम में पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार लोगों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में विनोद राय (पिता- पूर्णमासी राय), निवासी धरहरा, तथा बाबू यादव उर्फ राकेश यादव, राजेश यादव और जय उर्फ जयंत यादव (तीनों पिता- श्याम लाल यादव), निवासी हरनामपुर, शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को हिरासत में लिया। चैनपुर थाना लाकर कराई गई जांच में सभी के शराब सेवन की पुष्टि हुई, जिसके बाद बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में वारंटियों की गिरफ्तारी और शराबबंदी कानून के प्रभावी पालन के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

Exit mobile version