Home चैनपुर कैमूर में एससी-एसटी एक्ट के फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, मारपीट और जातिसूचक...

कैमूर में एससी-एसटी एक्ट के फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, मारपीट और जातिसूचक गाली देने के मामले में पुलिस की कार्रवाई

कैमूर: एससी-एसटी एक्ट के मामले में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, चैनपुर पुलिस की कार्रवाई

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में दर्ज एससी-एसटी एक्ट के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, यह मामला 13 मई 2026 को चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरनी गांव में हुई मारपीट की घटना से जुड़ा है। इस घटना में मदुरनी निवासी जितेंद्र कुमार राम गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे गांव के आदित्य कुमार तथा घायल की भाभी के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है, जिससे वे भी घायल हो गए थे। घटना के बाद इलाज के दौरान घायल जितेंद्र कुमार राम के फर्द बयान पर चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की, जिसके आधार पर एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवपूजन यादव (पिता- गिरधारी यादव), संदीप यादव (पिता- सुरेंद्र यादव), दोनों निवासी मदुरनी तथा भोला यादव (पिता- जामवंत यादव), निवासी फकराबाद के रूप में हुई है। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि एससी-एसटी एक्ट एवं मारपीट के मामले में फरार चल रहे तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया एवं मेडिकल जांच के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Exit mobile version