Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, घटना जमीनी विवाद से जुड़ी थी। मामले में पीड़िता कृति कुमारी, पिता स्वर्गीय हरिचरण राम, ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि खाता संख्या 715, प्लॉट संख्या 280, मौजा हाटा स्थित अपनी जमीन पर मां और भाई के साथ कार्य कराने पहुंचने के दौरान आरोपी समेत अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। इस घटना में तीन लोग घायल हुए थे।
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि फरार आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और मेडिकल जांच पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।