Home कैमूर कैमूर पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान: थानों में दलाली पर जीरो टॉलरेंस,...

कैमूर पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान: थानों में दलाली पर जीरो टॉलरेंस, फोटो भेजते ही होगी कार्रवाई

कैमूर पुलिस का बड़ा फैसला: थानों में दलाली करने वालों पर होगी FIR, एसपी शिखर चौधरी का सख्त निर्देश

Bihar: कैमूर जिले में पुलिस व्यवस्था को पारदर्शी और आम जनता के लिए अधिक भरोसेमंद बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बड़ा कदम उठाया है। अब जिले के किसी भी थाना परिसर में दलाली करने वाले या संदिग्ध आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की मौजूदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

एसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि थाना परिसर में किसी भी प्रकार की दलाली या अवैध हस्तक्षेप करने वाले व्यक्तियों को तत्काल बाहर किया जाए। यदि कोई व्यक्ति बार-बार दलाली करते हुए पाया जाता है या उसके खिलाफ शिकायत मिलती है तो उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कई मामलों में देखा गया है कि फरियादी अपनी समस्या लेकर थाने पहुंचते हैं, लेकिन कुछ दलाल उन्हें गुमराह कर पैसे ऐंठने का प्रयास करते हैं। इससे न केवल आम लोगों का आर्थिक नुकसान होता है बल्कि पुलिस की छवि भी प्रभावित होती है।

इसी स्थिति को समाप्त करने के लिए यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। एसपी शिखर चौधरी ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी थाना परिसर में कोई व्यक्ति दलाली करता हुआ या संदिग्ध आपराधिक गतिविधियों में शामिल दिखाई दे, तो उसका फोटो लेकर पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजें अथवा सीधे पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दें। प्राप्त शिकायतों पर त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कैमूर पुलिस का कहना है कि थानों को दलालों से मुक्त कर आम जनता को बिना किसी दबाव या बिचौलियों के न्याय दिलाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इससे फरियादियों को सीधे पुलिस से संपर्क करने और निष्पक्ष सुनवाई का अवसर मिलेगा।

 

Exit mobile version