Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिकायत में बताया गया था कि पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की थी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई थीं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया था कि इससे पहले रामनवमी जुलूस के दौरान भी आरोपियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी। वहीं, बाद में मामले की जानकारी लेने पहुंची उसकी नानी चिंता देवी के साथ भी कथित रूप से दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें उनका हाथ टूट गया था। इस संबंध में भी थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी।
मामले की जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने सुबह छापेमारी अभियान चलाया, जिसके दौरान रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना लाने के बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।