Home कुदरा बस व ट्रेक्टर की जोरदार टक्कर ट्रैक्टर सवार व्यवसाई की मौत, दर्जन...

बस व ट्रेक्टर की जोरदार टक्कर ट्रैक्टर सवार व्यवसाई की मौत, दर्जन भर यात्री घायल

Bihar:  कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मा गांव के समीप जीटी रोड पर तेज रफ्तार से आ रही बस ने अपने आगे जा रहे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिसके कारण ट्रैक्टर पर सवार एक व्यवसाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर के चालक समेत करीब दर्जन भर बस यात्री इस दुर्घटना में घायल हो गए। मृत व्यवसाई की पहचान सत्य नारायण साह के रूप में की गई है जो रोहतास जिले के परसथुआ के पारस साह का पुत्र बताया जा रहे है। दुर्घटना में ट्रैक्टर का चालक वीरेंद्र साह गंभीर रूप से घायल हो गया जो रोहतास जिला के परसथुआ थाना के कथराई गांव का निवासी बताया जाता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

दुर्घटना में घायल बस यात्रियों में कैमूर जिला के रामपुर प्रखंड के लिली गांव के मुन्ना उपाध्याय व उनकी पत्नी ममता देवी, कुदरा प्रखंड के पचपोखरी गांव के गौतम कुमार सिंह, रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड के गणेशपुर गांव के सतीश दुबे तथा उसी गांव के राम सुरेश दुबे व उनकी पत्नी राजमती देवी, चेनारी के भरेन्दुआ गांव के शिव शंकर प्रसाद गुप्ता व उनकी पत्नी सोना देवी एवं चेनारी के ही डबलू पासवान शामिल बताए गए हैं। इनमें चार लोगों को गंभीर चोटों की वजह से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष अक्षय कुमार ने बताया कि मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया, जबकि घायलों को कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार परसथुआ के सत्यनारायण साह कुदरा अंचल के बहेरा गांव से चावल खरीद कर ट्रैक्टर पर लेकर बेचने के लिए कुदरा की तरफ जा रहे थे।

ट्रक चालक से मारपीट के आरोप पर कैमूर प्रशासन सख्त, दो सदस्यीय टीम करेगी जांच; खनन कर्मियों का सितंबर का वेतन रोका

कैमूर के गांवों में अब गैस सिलेंडर के लिए 45 दिन का इंतजार खत्म, 25 दिन में बुक होगा रीफिल

कैमूर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार, करोड़ों का संदिग्ध लेनदेन

उत्पाद हाजत से शराब तस्करी का आरोपी फरार, तीन गृहरक्षक हटाए गए; दोषियों पर FIR

बरसात में खतरनाक हुए कैमूर के झरने, तेज धार के बीच सैलानियों को जारी हुई चेतावनी

कैमूर की 11 पंचायतों में पहुंचा प्रशासन, 365 फरियादियों ने रखीं समस्याएं; 195 मामलों का शिविर में ही समाधान

कैमूर में भाई-बहन के स्नेह का पर्व, राखी बांध बहनों ने मांगी भाइयों की लंबी उम्र

कैमूर की 2,392 जीविका दीदियों को मिला रोजगार का दूसरा सहारा, खातों में पहुंचे ₹4.78 करोड़

कैमूर में सांप के डसने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत, झाड़फूंक में बीता 8 घंटे का वक्त; एक युवक अस्पताल में भर्ती

कैमूर में अंधविश्वास ने फिर छीनी जिंदगी, सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में बीता वक्त; युवती की मौत

वे ट्रैक्टर के चालक के बगल में इंजन की सीट पर बैठे हुए थे। इसी दौरान वाराणसी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एसपी बस ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का ट्रॉली इंजन से अलग होकर दूर जा गिरा। वहीं ट्रैक्टर के इंजन की सीट पर सवार सत्यनारायण साह नीचे सड़क पर गिर पड़े और उन पर टक्कर मारने वाली बस का पहिया चढ़ गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाली बस असंतुलित होकर नेशनल हाईवे के डिवाइडर को पार करते हुए उत्तरी लेन से दक्षिणी लेन में चली गई। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर सवार करीब दर्जन भर यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थल पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए, जिन्होंने घायलों को अस्पताल भिजवाने में पुलिस की मदद की।

गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद

गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल

पारिवारिक कलह को लेकर पुत्र ने की पिता की हत्या

सोना लूट कांड का खुलासा, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

राज्यसभा सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, एनडीए छोड़ने का दिया संकेत

आरपीएफ की सतर्कता से बड़ा खुलासा, कछुआ तस्करी विफल

गया जंक्शन पर वन्य जीव तस्करी नाकाम, 76 जीवित कछुए बरामद

आईटीबीपी जवान ने गोली मार किया आत्महत्या, मचा हड़कंप

चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में यात्री की हुई दर्दनाक मौत

गया में एनडीए प्रत्याशी डॉ. अनिल कुमार पर जनसंपर्क के दौरान हमला, कई घायल – वाहनों में तोड़फोड़, फायरिंग की भी सूचना

 

 

 

Exit mobile version