Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बहू से विवाद के बाद हुआ खूनी हमला
प्राथमिकी के अनुसार, घर में बहू पूजा कुमारी के साथ कहासुनी और गाली-गलौज होने के बाद वह अपने मायके देउआ गांव चली गई थी। अगले दिन वापस लौटने पर उसने कथित तौर पर अपने परिजनों को बुलाने और पूरे परिवार को जेल भिजवाने की बात कही। कुछ ही देर बाद मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो से सवार होकर कुल आठ लोग मौके पर पहुंचे और घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए बनारसी सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे भी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बनारसी सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आठ नामजद आरोपियों में सात पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मृतक की पत्नी के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में कुल आठ लोगों को नामजद किया गया था। मामले में पुलिस पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी थी, जबकि संदीप कुमार घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तड़के छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और मेडिकल जांच पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।