Home चैनपुर कैमूर में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, वारंटी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार; एक...

कैमूर में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, वारंटी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार; एक शराब के नशे में उत्पात मचाते दबोचा गया

कैमूर: चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारंटी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नशे में हंगामा करते पकड़ा गया

नशे में धीरज कुमार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे थे, जबकि तीसरे व्यक्ति को शराब के नशे में बाजार में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमाशंकर राम (पिता- नथुनी राम, ग्राम बौरई), अमरजीत कुमार (पिता- चंद्रशेखर राम, ग्राम अवंखरा) तथा धीरज कुमार (पिता- मुन्ना राम, ग्राम चंदा, थाना चांद) के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रमाशंकर राम
रमाशंकर राम
अमरजीत कुमार

बताया गया कि रमाशंकर राम के विरुद्ध चेक बाउंस मामले में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अमरजीत कुमार पर चोरी के एक मामले में चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज है। इस मामले में उसके घर से चोरी का सामान भी बरामद किया गया था। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

तीसरी कार्रवाई चैनपुर बाजार में की गई, जहां स्थानीय लोगों ने एक युवक के नशे की हालत में राहगीरों से गाली-गलौज और हंगामा करने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने धीरज कुमार को हिरासत में लिया। जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि रमाशंकर राम और अमरजीत कुमार न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद से फरार थे। दोनों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। वहीं, धीरज कुमार को चैनपुर बाजार से नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

 

Exit mobile version