Home चैनपुर हाटा बाजार से खरीदारी के दौरान गायब हुई 23 वर्षीय युवती, परिजनों...

हाटा बाजार से खरीदारी के दौरान गायब हुई 23 वर्षीय युवती, परिजनों ने युवक पर लगाया अपहरण का आरोप

कैमूर: हाटा बाजार से 23 वर्षीय युवती लापता, युवक पर भगाने का आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से एक युवती के संदिग्ध रूप से लापता होने का मामला सामने आया है। 23 वर्षीय युवती 15 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे हाटा बाजार खरीदारी के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार के लोग परेशान हो उठे और अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

करीब एक सप्ताह तक खोजबीन करने के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि युवती किसी युवक से मोबाइल पर बातचीत करती थी। इसी आधार पर लड़की की मां ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए चैनपुर थाने में लिखित आवेदन दिया है। मां का कहना है कि उक्त युवक ने बहला-फुसलाकर उनकी बेटी को शादी की नीयत से भगा लिया है।

मामले को लेकर चैनपुर थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही युवती का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version