Home कैमूर हरसू ब्रह्म धाम के विकास की बनी रूपरेखा: नई न्यास समिति की...

हरसू ब्रह्म धाम के विकास की बनी रूपरेखा: नई न्यास समिति की पहली बैठक में लिए गए अहम फैसले

हरसू ब्रह्म धाम: नई न्यास समिति की पहली बैठक, विकास और पारदर्शिता पर जोर

Bihar: कैमूर, बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के निर्देश पर गठित हरसू ब्रह्म धाम, चैनपुर की नई तदर्थ न्यास समिति ने गुरुवार को अपनी पहली औपचारिक बैठक आयोजित की। अनुमंडल कार्यालय भभुआ में हुई इस बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अमित कुमार ने की, जो समिति के अध्यक्ष भी हैं। बैठक में मंदिर के संचालन, विकास और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष अमित कुमार ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर रहने का निर्देश देते हुए कहा कि धाम का समुचित विकास समिति की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

उन्होंने विशेष रूप से मंदिर की आय-व्यय व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित रखने पर जोर दिया। स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि वित्तीय मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य नियमों के अनुरूप और जवाबदेही के साथ किए जाएंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और विकास कार्यों में सभी सदस्य मिलकर समन्वय के साथ काम करेंगे।

इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष रामधार पाण्डेय, सचिव वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष बद्रीनाथ शुक्ल सहित सदस्य अभय नारायण सिंह, चंद्रमा सिंह, ब्रह्मा प्रकाश द्विवेदी, प्रदीप तिवारी, कामता प्रसाद मालाकार, राजू पटवा और बालेश्वर राम उपस्थित रहे। सभी ने धाम के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

 

Exit mobile version