Home रामपुर मतदाता सूची विवाद से अटका भीतरीबांध पैक्स चुनाव, नामांकन रोकने पर भड़के...

मतदाता सूची विवाद से अटका भीतरीबांध पैक्स चुनाव, नामांकन रोकने पर भड़के समर्थक

भीतरीबांध पैक्स चुनाव स्थगित: मतदाता सूची विवाद में नामांकन रोका गया, समर्थकों ने जताया विरोध

Bihar: कैमूर; रामपुर, भीतरीबांध पंचायत के पैक्स चुनाव में मतदाता सूची को लेकर उठे विवाद ने चुनावी प्रक्रिया पर ब्रेक लगा दिया है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देश पर नामांकन प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है, जिससे चुनाव मैदान में उतरे अभ्यर्थियों और उनके समर्थकों में भारी नाराजगी देखी गई। बुधवार देर शाम निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ दृष्टि पाठक को मिले आदेश के बाद गुरुवार सुबह पंचायत सरकार भवन सह प्रखंड कार्यालय बेलाव के सूचना पट्ट पर नामांकन स्थगन की सूचना चस्पा कर दी गई। आदेश में स्पष्ट किया गया कि मतदाता सूची में उत्पन्न विवाद के कारण यह निर्णय लिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS NewsNS News

हालांकि, इस बदलाव की पूर्व सूचना नहीं मिलने से कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने निर्धारित समय पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचने के बाद जब उन्हें प्रक्रिया स्थगित होने की जानकारी मिली तो समर्थकों में आक्रोश फैल गया। नाराज समर्थकों ने बैरिकेडिंग पार कर पंचायत सरकार भवन परिसर में प्रवेश किया और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि जब कुछ प्रत्याशियों का नामांकन पहले ही स्वीकार कर लिया गया है, तो बाकी उम्मीदवारों को क्यों रोका जा रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हालात संभालने की कोशिश की। सूचना मिलते ही बीडीओ दृष्टि पाठक स्वयं घटनास्थल पर पहुंचीं और अभ्यर्थियों व समर्थकों को निर्वाचन प्राधिकार के आदेश की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने और शांति बनाए रखने की अपील की, जिसके बाद मामला शांत हुआ। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अगला आदेश आने तक नामांकन प्रक्रिया स्थगित रहेगी। उल्लेखनीय है कि बुधवार को ही भीतरीबांध पंचायत से अध्यक्ष पद के 2 और सदस्य पद के 9 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। इस फैसले के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और प्रत्याशियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Exit mobile version