Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ से भभुआ तक सभी योजनाओं की जांच की मांग
विकास सिंह ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिला परिषद के तहत कराए गए सभी विकास कार्यों की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र हो या भभुआ, जहां-जहां जिला परिषद की योजनाएं संचालित हुई हैं, वहां खर्च की गई सरकारी राशि और कार्यों की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषी पाए जाने वाले अधिकारी, संवेदक और जनप्रतिनिधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाए।
हाई मास्ट लाइट योजना में घोटाले का आरोप
प्रेस वार्ता में विकास सिंह ने हाई मास्ट लाइट योजना को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिले में कई जगहों पर आवश्यकता से अधिक हाई मास्ट लाइटें लगाई गई हैं। एक ही स्थान पर दो-दो हाई मास्ट लाइटें स्थापित कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है। उनके अनुसार यह योजनाओं की आड़ में बड़े पैमाने पर बंदरबांट का उदाहरण है।
डीएम के निर्देश पर बनी जांच समिति
मामले की बढ़ती गंभीरता को देखते हुए कैमूर जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह के निर्देश पर जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है। विकास सिंह ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि जांच प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और रिपोर्ट सामने आने के बाद पूरे मामले की सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी। उन्होंने दावा किया कि जांच में भ्रष्टाचार का पूरा नेटवर्क उजागर होगा।