Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हादसे के समय बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिनमें उदारामपुर गांव निवासी हवलदार राय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद घायल को तत्काल चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भभुआ रेफर किया गया। हालत नाजुक होने के कारण बाद में वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनका इलाज अब भी जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची चैनपुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रख लिया था।
बताया जाता है कि घटना के बाद घायल पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। इसी कारण पुलिस ने चौकीदार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी प्रक्रिया शुरू की है। मामले की पुष्टि करते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल को पहले ही जब्त कर लिया गया था। चौकीदार द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर अब प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।