Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विवाह के बाद दोनों पति-पत्नी शांतिपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे थे, लेकिन इस विवाह को लेकर कुछ लोग लगातार नाराज चल रहे थे। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इसी रंजिश के चलते गांव के कुछ लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए गमछे से गला पकड़कर खींचने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट की गई। आरोपियों ने कथित तौर पर जाति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं और विवाह को लेकर नाराजगी जताई। घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर युवक की मां मौके पर पहुंचीं।
इसके बाद आसपास के ग्रामीणों को बुलाया गया, जिनके हस्तक्षेप से युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया जा सका। मारपीट में घायल युवक को इलाज के लिए भेजा गया, जिसके बाद उसने चैनपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में पूछे जाने पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि युवक के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।