Home मोहनिया मोहनिया में तेज रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराई बाइक; वाराणसी निवासी...

मोहनिया में तेज रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराई बाइक; वाराणसी निवासी युवक गंभीर, ट्रॉमा सेंटर रेफर

मोहनिया में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, वाराणसी निवासी युवक गंभीर

घायल का इलाज करते चिकित्सक

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र में बुधवार शाम तेज रफ्तार एक बाइक अनियंत्रित होकर सर्विस लेन के डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल मोहनियां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी सुभाष यादव के रूप में हुई है। वह बाइक से मोहनियां से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सदासपुर गांव के समीप सर्विस लेन पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने बिना देर किए घायल को अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर इलाज शुरू हो सका। अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरिफ ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उसे वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 

Exit mobile version