Home मुंगेर युवक का शव बरामद हत्या की आशंका

युवक का शव बरामद हत्या की आशंका

Bihar: मुंगेर जिले में कोतवाली पुलिस के द्वारा शुक्रवार की सुबह श्री कृष्णा सेतु के पाया संख्या 22-23 के बीच एक युवक के शव को बरामद किये जाने का मामला सामने आया है। बरामद शव के दाएं पैर को कुत्तों के द्वारा नोच कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मृतक युवक की पहचान मिर्ची तालाब कमल बाबा निवासी राजा कुमार उर्फ भुरुक यादव के रूप में की गई है, जो स्व मुसहरु यादव के पुत्र बताये जा रहे हैं। परिवार वालों के द्वारा हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई जा रही है। मामले से संबंधित जानकारी देते हुए कोतवाली थानाध्यक्ष धीरेंद्र पांडे ने बताया कि मृतक युवक राजा चौक बाजार स्थित एक चाट के दुकान में काम करता था। रोज की तरह वह गुरुवार की रात घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों को चिंता हुई। इस बीच शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों ने श्री कृष्णा सेतु के नीचे शव होने की सूचना राजा के परिवार वालों को दी। परिवार वालों की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है।

मोहनियां अस्पताल में शव छोड़कर फरार होने के मामले में महिला गिरफ्तार, मृतक से संबंध होने की बात सामने आई

ट्रेन से घर लौट रहे युवक की मोहनिया अस्पताल में मौत, शव छोड़कर महिला समेत तीन लोग फरार; CCTV से खुलेगा राज

सिलौंधा मोड़ पर डंपर ने 9वीं की छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर दो घंटे सड़क जाम

तीन लाख की लूट और गोलीकांड में मोहनिया से आरोपित गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

ड्यूटी प्वाइंट से नदारद मिले पांच यातायात पुलिसकर्मी, एसडीएम ने लिया संज्ञान रोस्टर के मुताबिक 14 कर्मियों की होनी थी तैनाती

एक बाइक पर निकले तीन दोस्त, नहर में समा गई जिंदगी; बघिनी में तीन मौतों से पसरा मातम

पत्तल की दुकान से बिक रही थी प्रतिबंधित ट्रामाडॉल, पुलिस ने दो को दबोचा

सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्ची की मौत झाड़-फूंक में बीता समय, अस्पताल पहुंचने तक 10 साल की ज्योति ने तोड़ा दम

टोल प्लाजा पर पुलिस की कार्रवाई, कंटेनर से 29 मवेशी बरामद; तीन गिरफ्तार, बारुन से उन्नाव ले जाए जा रहे थे मवेशी

चार महीने बाद मायके से ससुराल लौटी नवविवाहिता, बंद मिला दरवाजा; पति के घर के बाहर बैठी धरने पर

Exit mobile version