Home चैनपुर भगंदा में अंबेडकर खेल मैदान घेरने को लगाए एंगल उखाड़ने से रोका...

भगंदा में अंबेडकर खेल मैदान घेरने को लगाए एंगल उखाड़ने से रोका तो हुई मारपीट

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भगंदा में अंबेडकर खेल मैदान को घेरने में उपयोग किया गया एंगल और तार उखाड़ने के विरोध पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया जिसमें आधा दर्जन लोगों को चोटे आई है, जिसमें एक महिला गंभीर है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सीएचसी से रेफर किया गया है, घायल महिला की पहचान रेखा देवी पति सुधू राम के रूप में हुई है, जो भगंदर के निवासी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चैनपुर थाना

चैनपुर थाने में मारपीट की घटना को लेकर दिए गए आवेदन में भगंदर की निवासी रेखा देवी पति सुघू राम ने बताया है, शाम के पहर गांव के मंजू देवी के साथ यह लोग शौच के लिए गई थी, उस दौरान देखा कि ग्राम इस्माइलपुर के रहने वाले लोग बिहारी राजभर, चूल्हन बिंद, कमलेश राजभर, गुलाम फरीद धोबी सुब्बा राजभर, श्याम सुंदर राजभर एवं टेंगचू राजभर सहित अन्य के द्वारा अंबेडकर खेल मैदान को घेरने में उपयोग किए गए एंगल और तार को उखाड़ा जा रहा था जिसकी सूचना महिला रेखा देवी और मंजू देवी के द्वारा गांव में आकर दिया गया।

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर मानव तस्करी का आरोप, AIMIM के पूर्व युवा पदाधिकारी समेत दो गिरफ्तार

फर्जी इमिग्रेशन रैकेट का खुलासा, दो थाई महिलाएं गिरफ्तार, एसएसबी की सतर्कता से खुली सीमा पार कराने वाले गिरोह की पोल

245 ग्राम ब्राउन शुगर और नशे की गोलियों के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार

ढ़ाई लाख की रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

भारतीय सीमा से एक बंगलादेशी नागरिक को किया गया गिरफ्तार

एसएसबी ने 475 ग्राम याबा टैबलेट के साथ 5 तस्कर को किया गिरफ्तार

औवेसी का बयान कहा, बिकने वाले विधायकों को सबक सिखाएगी जनता

एसएसबी जवान ने 2 बांग्लादेशी नागरिक समेत 3 को किया गिरफ्तार

DRI ने सोना तस्करी मामले में किया छापेमारी, 4 गिरफ्तार

किशनगंज: फर्जी आधार कार्ड के साथ इंडोनेशियाई महिला गिरफ्तार, 10 वर्षों से मुंबई में रह रही थी

जिसके बाद गांव के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और विरोध करने लगे जिस पर विपक्षी पार्टियों के द्वारा लाठी डंडे से गाली गलौज करते हुए मारपीट की जाने लगी जिसमें रेखा देवी के सर में गंभीर चोट आई धीरे-धीरे गांव वाले और अधिक जुटने लगे तो सभी लोग गाली गलौज करते हुए भाग निकले, जिसके बाद घायल अवस्था में रेखा देवी को चैनपुर थाने लाया गया जहां से चैनपुर सीएचसी भेजा गया प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
मामले में थानाध्यक्ष रणवीर कुमार के द्वारा बताया गया मारपीट के मामले में प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है मामले में कार्रवाई की जा रही है।

दुर्गावती में चोरी की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ चार युवक दबोचे गए

झारखंड जाने के दौरान बस में यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

कर्मनाशा बाजार में रातभर घर खंगालते रहे चोर, सुबह बिखरा सामान देख परिवार के उड़े होश

दुर्गावती नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के लिए पुलिस ने शुरू की कवायद

NH-19 पर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 33 पशु बरामद, चार गिरफ्तार

नौबतपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दुर्गावती के 25 वर्षीय युवक की मौत

रात में बाइक हादसे के बाद तालाब में गिरा युवक, सुबह पानी में मिला शव

कर्मनाशा के पास एनएच-19 पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी बाइक, महिला और बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी

एनएच-19 पर पुलिस की छापेमारी, कंटेनर में ठूंसकर ले जाए जा रहे 43 मवेशी बरामद

एनएच-19 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा हाईवा, चालक गंभीर रूप से घायल

Exit mobile version