Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर के निवासी एक दंपत्ति का पैसों से भरा बैग उचेकों के द्वारा छीन लेने का मामला सामने आया है उक्त दंपत्ति हाटा बाजार में स्थित बाइक एजेंसी में बाइक खरीदने के लिए जा रहे थे, उस दौरान यह घटना घटित हुई है मामले को लेकर पीड़ित दंपति के द्वारा चैनपुर थाने में शिकायत की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चैनपुर थाना
इस घटना से संबंधित जानकारी देते हुए ग्राम सिकंदरपुर के निवासी शाहिना बेगम पति आस मोहम्मद शाह के द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा शनिवार की दोपहर ग्राम सिकंदरपुर में ही ग्राहक सेवा केंद्र से 20 हजार रुपए नगद निकाले गए थे, इसके साथ ही इनके पास पूर्व से 410 नगद थे, उक्त पूरा पैसा 20410 रुपए अपने बैग में रखकर जिसमें कि बैंक पासबुक, आधार कार्ड, सहित अन्य कागजात आदि भी थे, जिसे लेकर यह हाटा स्थित बाइक एजेंसी में अपने पति के साथ साइकिल पर बैठकर बाइक खरीदने के लिए जा रहे थे।
- मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 20 से अधिक घायल, 6 की हालत गंभीर, NH-219 निर्माण के दौरान सड़क पर फैली कीचड़ बनी हादसे की वजह
- तालाब में डूबे दो मासूम भाई, एक साथ बुझ गए घर के दो चिराग; ढेढुआ गांव में पसरा मातम
महिला द्वारा बताया गया कि बाइक एजेंसी के माध्यम से किस्त पर बाइक दी जा रही है, जिसे खरीदने के लिए इनके द्वारा बैंक से पैसे निकाले गए थे, जैसे ही यह हाटा बाजार पहुंचे पीछे से बाइक सवार दो युवकों के द्वारा झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया गया और मौके पर से भाग निकले जब तक या कुछ समझ पाती तब तक बाइक चालक मौके से भाग निकले थे।
- प्लाईवुड फैक्ट्री जा रही महिला को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया
- डिड़खिली टोल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 29 मवेशी बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार
उक्त घटना शनिवार की शाम की बताई जा रही है, जिसके बाद महिला रोते बिलखते घर पहुंची रविवार की सुबह ग्राम सोनाबो के एक व्यक्ति के द्वारा फोन पर इन्हें सूचना दी गई कि नहर के किनारे पासबुक, आधार कार्ड सहित अनेक कागजाद फेंके हुए हैं, पास में एक बैग भी है बैंक के पासबुक में मौजूद नंबर पर व्यक्ति के द्वारा फोन किया गया था।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
जिसके माध्यम से इन्हें जानकारी मिली और यह मौके पर पहुंची और जांच कि तो बैग पैसे गायब थे, अन्य कागजात बिखरे हुए थे जिसे समेटकर या घर पहुंची जिसके बाद अपने पति के साथ चैनपुर थाने पहुंचकर मामले से संबंधित शिकायत की है। वही इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि बैग छीनने से संबंधित एक आवेदन प्राप्त हुआ है जिस पर जांच की जा रही है।
- फर्जी अफसर बनकर राइस मिल संचालक से 40.50 लाख लूटने का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
- वरमाला से पहले बिगड़ा माहौल: दूल्हे की नशे वाली हालत देख दुल्हन ने रोकी शादी, पंचायत के बाद सुबह हुई रस्में पूरी