Home चैनपुर डुमरिया में दरवाजे पर पहुंचकर किया हमला, पति-पत्नी को पीटा, दोनों घायल

डुमरिया में दरवाजे पर पहुंचकर किया हमला, पति-पत्नी को पीटा, दोनों घायल

कैमूर के डुमरिया में मारपीट, पति-पत्नी घायल, प्राथमिकी दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर एक ही परिवार के पति-पत्नी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रात के समय कुछ लोग घर के दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पति के साथ मारपीट की गई। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी नहीं बख्शा गया। घटना में दोनों घायल हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मामले को लेकर उषा देवी, पति दुर्गा बिंद, निवासी ग्राम डुमरिया ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में महिला ने बताया है कि रात करीब 10 बजे ढूनमुन बिंद, प्रदीप बिंद, कृष्णावती देवी और पूजा देवी सहित अन्य लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। महिला के अनुसार, जब उनके पति दुर्गा बिंद ने इसका विरोध किया तो सभी आरोपितों ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पति के सिर में गंभीर चोट लगी और उनका सिर फट गया। पति के साथ मारपीट होते देख जब उषा देवी मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने लगीं, तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की।

घटना में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। इसके बाद दोनों रात में ही चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। उपचार कराने के बाद महिला ने थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

 

Exit mobile version