Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छापेमारी में क्या-क्या हुआ बरामद?
तलाशी के दौरान पुलिस को कागज की पुड़िया में बंधा सफेद पाउडर मिला, जो प्रथम दृष्टया हेरोइन जैसा मादक पदार्थ प्रतीत हुआ। इसका कुल वजन 21 ग्राम बताया गया है। इसके अतिरिक्त 4.4 लीटर देसी शराब और 19,815 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से पुड़िया तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला तराजू, चम्मच, कैंची सहित अन्य सामान और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 21 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ, 4.4 लीटर देसी शराब, 19,815 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष के अनुसार, मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों की मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।