Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार मसोई गांव निवासी मुन्ना हाशमी ने चैनपुर थाना में दिए आवेदन में बताया है कि 23 जून 2026 की रात करीब 10 बजे उनका भतीजा अशरफ हाशमी दवा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव में श्री सेठ के घर के समीप उसकी मुलाकात अंगद गौड़ से हुई। आरोप है कि अंगद गौड़ ने अशरफ को चिढ़ाते हुए अपशब्द कहने शुरू कर दिए।
आवेदन के अनुसार जब अशरफ हाशमी ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और अंगद गौड़ ने लाठी से हमला कर दिया। मारपीट में अशरफ गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को चैनपुर थाना ले गए, जहां से उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इलाज के बाद पीड़ित पक्ष ने चैनपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले को लेकर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।