Home चैनपुर छठ घाट पर पल भर में बुझ गया घर का चिराग, पोखरे...

छठ घाट पर पल भर में बुझ गया घर का चिराग, पोखरे में डूबकर 17 वर्षीय शिवम की मौत

कैमूर: छठ पर्व पर पोखरे में डूबने से 17 वर्षीय शिवम पटेल की मौत

Bihar: कैमूर, लोक आस्था के महापर्व छठ की रौनक के बीच कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड के दुलहरा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। छठ पर्व के दौरान पोखरे में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में संतोष पटेल के पुत्र शिवम पटेल की जान चली गई। घटना के बाद परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मिली जानकारी के अनुसार, छठ महापर्व के दौरान शिवम किसी काम से पोखरे के पास गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और देखते ही देखते डूबने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। किशोर को बचाने के लिए ग्रामीणों ने तत्काल पोखरे में उतरकर तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बाद में उसे सदर अस्पताल भभुआ भी ले गए।

एक हादसे ने छीन ली परिवार की खुशियां

शिवम की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां और खुशियों का माहौल था, वहां अब अपनों को खोने का गम पसरा हुआ है। किशोर की मौत से दुलहरा गांव में भी शोक की लहर है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

 

Exit mobile version