Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना 15 नवंबर की सुबह करीब 9:30 बजे की है। पुलिस को नियमित गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि कल्याणपुर की ओर से एक टाटा मैजिक हाफ डाला में मवेशियों को लादकर ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने शेरपुर मोड़ के पास निगरानी शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई।
पुलिस ने वाहन संख्या UP45PT8522 से मवेशियों का परिवहन कर रहे इस्लामुद्दीन साह (33), पिता मो. सबीर साह, निवासी केवा गांव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मोटरसाइकिल से लाइनर की भूमिका निभा रहे काला कुरैशी, पिता स्व. अजीमुल्लाह कुरैशी और सरवर कुरैशी, पिता अज्ञात, दोनों निवासी चैनपुर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। मामले में चैनपुर थाना में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।