Homeपूर्णियापूर्णिया में सिर काटकर किये गए हत्या का हुआ उद्वेदन

पूर्णिया में सिर काटकर किये गए हत्या का हुआ उद्वेदन

Bihar: पूर्णिया जिले में एक युवक का कटा सिर मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सिर से ही मृतक की पहचान की गई है। मृतक की पहचान जोगेश्वर शर्मा के रूप में की गई है जो बायसी थाना क्षेत्र के मीनापुर पंचायत के वार्ड 17 डुमराह टोला के फुलवासा गांव के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि मृतक जोगेश्वर का अपने ही मालिक कालीचरण की पत्नी से अफेयर चल रहा था। कालीचरण इसी बात से काफी नाराज था। मृतक की परिजनों ने अफेयर के चलते ही उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना के बाद से ही कालीचरण और इस हत्याकांड से जुड़े लोग फरार हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मृतक का सिर उसके घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर नदी किनारे मक्के के खेत में मिट्टी के नीचे दफन पाया गया है। हालांकि, सिर के नीचे का हिस्सा अभी तक नहीं मिल है। बायसी पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम पूरी रात धड़ खोजती रही, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक कुछ भी नहीं लगा है। वही घटना से सम्बंधित जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी गौमी ने बताया की उसके पति गांव में ही रहकर अपने मालिक कालीचरण की ट्रैक्टर चलाते थे। वह 2 साल तक ट्रैक्टर चलाते रहे। इसी दौरान मालिक की पत्नी से उनका अफेयर हो गया। जिसे लेकर कालीचरण से पति की गहरी दुश्मनी चल रही थी। कई बार पंचायत भी बैठा। जिसके बाद मालिक ने पति को जान से मारने की धमकी दी थी। बाद में उन्होंने काम छोड़ दिया था और वे सूरत चले गए थे और वहीं काम करने लगे। गौमी ने बताया की उनके पति 15 दिन पहले ही छुट्टी पर घर आये थे। उसकी छुट्टियां खत्म हो चुकी थी। वारदात वाले ही दिन उन्हें लौटना था। लेकिन 8 फरवरी को उनके खेत में धान की बुआई की जा रही थी। जिस कारण से इसके लिए वह आंख खुलते ही अपने पति के साथ खेत में आ गई थीं। खेत से काम कर दोनों देर दोपहर करीब 1:30 बजे खाना खाने घर लौट चुके थे। इसके ठीक आधे घंटे बाद ही पति के मोबाइल पर किसी का कॉल आया था।

NS News

पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिला बड़ा सम्मान, किसी को स्वीकृति तो किसी को सौंपी गई गृह प्रवेश की चाबी

NS News

चैनपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, धंधेबाज समेत चार गिरफ्तार

NS News

शौच के लिए घर से निकली 18 वर्षीय छात्रा की तालाब में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

NS News

हाटा मारपीट कांड में पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी जयराम चौहान गिरफ्तार

NS News

तालाब की ओर गई 21 वर्षीय युवती अचानक लापता, पड़ोसी गांव के युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

तालाब में बच्चें को ढूंढते लोग

शेरपुर में तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

NS News

चोरी के ई-रिक्शा का सौदा करने जा रहे थे युवक, पुलिस जांच में खुला राज

NS News

15 वर्षीय किशोरी लापता, पिता ने पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

NS News

जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, महिला से 3 की जगह 6 डिसमिल कराई रजिस्ट्री; स्टांप पेपर पर भी फर्जीवाड़े का दावा

NS News

सावन की तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, हांडी फोड़ व पारंपरिक खेलों में दिखा उत्साह

इसके बाद वह घर से निकले, लेकिन लौट कर वापस नहीं आए। जिसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर गांव, सगे-संबंधी और आस पास के गांव में काफी खोजबीन की। खेत पर भी गई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। खोजबीन के क्रम में शनिवार को उनके घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर नदी किनारे मक्के के खेत में पति के चप्पल, टोपी और मोबाइल मिला। वहीं, कुछ दूर आगे जाने पर खून से सना एक चाकू फेंका हुआ था। आगे बढ़ने पर उनकी नजर खेत के उस हिस्से में पड़ी, जहां कुछ हिस्से में नई मिट्टी डाली गई थी। जिसके बाद यह बात उन्होंने गांव वालों को बताई। बायसी थाना की पुलिस को भी फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी हटाई तो मृतक का सिर दिखने लगा। जिसे देखकर उसकी पत्नी और गांव वाले चौंक गए। मामले से सम्बंधित जानकारी लेने पर बायसी डीएसपी आदित्य कुमार ने बताया की पुलिस हत्याकांड में शामिल फरार मालिक कालीचरण और इस वारदात से जुड़े सभी लोगों को जल्द ढूंढ निकालेगी। धड़ कहां है, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। जोगेश्वर बायसी थाना क्षेत्र के मीनापुर पंचायत के वार्ड 17 डुमराह टोला के फुलवासा गांव में अपने परिवार के साथ रहता था। मृतक की पत्नी गौमी ने अपने पति जोगेश्वर शर्मा की हत्या का आरोप उसके मालिक पर ही लगाया है।

NS News

APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड

NS News

रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा

NS News

ईओयू की बड़ी कार्रवाई, कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी, लाकर तोड़कर खंगाले गए दस्तावेज

50 हजार की रिश्वत लेते EO गिरफ्तार, निगरानी टीम के जाल में फंसे संतोष कुमार

NS News

नवोदय विद्यालय छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, सड़क जाम कर किया हंगामा

NS News

गैंगरेप केस में ऐतिहासिक फैसला: तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास, पीड़िता को 6 लाख मुआवजा

थाना के सामने सिविल सर्जन के घर हथियारबंद बदमाशों की डकैती, बेहोशी का इंजेक्शन देकर तीन को किया अचेत

मोबाइल गेम में 98 हजार हारने के बाद कर्ज में डूबे युवक ने की आत्महत्या

NS News

सिमुलतला रेल हादसे पर रेलवे का सख्त रुख, आसनसोल डीआरएम का तबादला

NS News

सिमुलतला रेल हादसे पर सख्त हुआ पूर्व रेलवे, उच्च स्तरीय जांच शुरू

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments