Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मृतका की पहचान 45 वर्षीय उगनी देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति गगन मांझी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार की अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे दोनों के बीच फिर से कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गई।
ग्रामीणों के मुताबिक गगन मांझी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी शक में उसने घर में रखे हसुआ से पत्नी के गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उगनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो घर का मंजर देखकर सन्न रह गए।
सूचना मिलते ही खैरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फारेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला अवैध संबंध के शक से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी माहौल है और लोग इस निर्मम हत्या से स्तब्ध हैं।



