Homeदुर्गावतीपुलिस के द्वारा अपराध की योजना बना रहे 5 अपराधियों को किया...

पुलिस के द्वारा अपराध की योजना बना रहे 5 अपराधियों को किया गया गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत चिपली गांव के पास से दुर्गावती पुलिस के द्वारा अपराध की योजना बना रहे 5 अपराधियों को गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस के द्वारा उनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, 6 मोबाइल और 19500 रुपए नगद बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गिरफ्तार अपराधियों में आलोक यादव पिता रविंदर यादव ग्राम कर्मनाशा, विकास यादव पिता मंगल यादव ग्राम धनेछा, एवं रोहित सिंह पिता रविंद्र सिंह ग्राम भेरिया, प्रशांत सिंह पिता जयप्रकाश सिंह थाना चांद और वहीं पांचवा अपराधी रोहतास जिला का निवासी अभिषेक कुमार पिता उदय प्रसाद शामिल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsघटना के संबंध में जानकारी देते हुए दुर्गावती थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की   चिपली गांव के पास 5 की संख्या में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। जिसके बाद तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया और उक्त स्थान को चारों तरफ से पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर लिया गया। जैसे ही पुलिस की गाड़ी अपराधियों के पास पहुंची तो वे भागने का प्रयास किये लेकिन पुलिस चारों तरफ से चौकन्ना थी और उन्हें दौड़ा करके पकड़ लिया गया। इसके बाद उनकी विधिवत तलाशी ली गई तो उनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, 6 मोबाइल और 19500 रुपये नगद बरामद किया गया। सभी लोगों से पूछताछ करते हुए मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया। पकड़े गए दो अपराधी विकास कुमार यादव एवं आलोक यादव पर कई अपराधीक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें शराब तस्करी के मुकदमे भी दुर्गावती थाने में दोनों पर दर्ज हैं ,यह लोग पहले से ही पुलिस के नज़र में रहे हैं।

NS News

352 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 23 का हीमोग्लोबिन 8 से कम; भभुआ की टीम ने लिया जायजा

AI created

फेसबुक पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, कैमूर में युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR

NS News

बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर पहुंचकर महिला से मारपीट; बचाने आए बेटा-बेटी भी घायल

NS News

पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगा युवक, तलाशी में निकली 16 पुड़िया हेरोइन

NS News

तहखाने में छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब, पुलिस ने ऑटो समेत चालक को दबोचा; 37 लीटर से अधिक शराब बरामद

NS News

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे दो समेत चार गिरफ्तार

NS News

शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोग पुलिस के हत्थे चढ़े, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि

NS News

न्यायालय के वारंट पर पुलिस की कार्रवाई, चार फरार वारंटी गिरफ्तार

NS News

घर के बाहर सोते रहे लोग, रात में गायब हो गई बाइक; चैनपुर में चोरी की वारदात

NS News

मदुरना में बच्चों के विवाद ने लिया तूल, पूछताछ करने पहुंचे पिता से भी मारपीट

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments