Home बेगूसराय पति पत्नी व दो बच्चो के हत्या मामले का खुलासा, सौतेला बेटा...

पति पत्नी व दो बच्चो के हत्या मामले का खुलासा, सौतेला बेटा निकला हत्यारा

Bihar: बेगूसराय जिले में एक सौतेले बेटे ने सीरियल किलर के जैसे एक वारदात को अंजाम दिया है। उसने न केवल अपने पिता को मारा बल्कि अपनी सौतेली मां व दोनों भाई-बहनों को भी लाठी और चाकु मारकर मौत के घाट उतार दिया। वही पुलिस के द्वारा पति-पत्नी व दो बच्चों की हत्या मामले का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल मृतक के पहली पत्नी के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही हत्या में प्रयोग किया हुआ डंडा और तेज धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। दरसल बछवाड़ा थाना क्षेत्र के ठठ्ठा रसलपुर गांव में बीते दिनों हुए तिहरे हत्याकांड में घायल स्वर्गीय संजीवन महतो के पुत्र अंशु कुमार की भी इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। पुलिस ने हत्याकांड के इस मामले में मृतक संजीवन महतो की पहली पत्नी के पुत्र अश्विन उर्फ भोलू उर्फ अस्मित राज को गिरफ्तार किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजिसके निशानदेही पर पुलिस ने बलान नदी के एक गड्ढे से हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य सामान बरामद किया है। अश्विन ने ही पिता, सौतेली मां, सौतेली बहन एवं सौतेले भाई के करीब 12:00 बजे सो जाने के बाद हथौड़ा, चाकू और लाठी से मारपीट किया जिसमें संजीवन महतो, संजीता देवी एवं सपना कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आज अंशु की भी मौत हो गई है। पूछताछ में अश्विन ने बताया है कि उसने घटना की पूरी तैयारी कर ली थी। रात में 12:00 बजे सभी के सो जाने के बाद वह अपनी चाची के घर में सोया हुआ था। करीब एक घंटे के बाद में छत के रास्ते से अपने घर में आ गया और लोहे के भारी औजार से हमला करने के बाद लाठी से भी पिटाई की और चाकू से गोद दिया। इस दौरान उसके कपड़ा पर खून लग गया था। हत्या करने के बाद खून लगा कपड़ा और सभी सामान उसने बलान नदी के गड्ढे में छुपा दिया और स्नान करके फिर से घर में सो गया।

भाजपा में शामिल होने पर दो निर्दलीय MLC की सदस्यता रद्द करने की मांग, जन सुराज ने सभापति को सौंपी याचिका

अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं

खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू

बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय

‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना

ट्रेन में यात्री का बैग लेकर उतरते ही पकड़ा गया बदमाश, 72 हजार नकद और तीन मोबाइल बरामद

गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई

गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी

सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी

आपको बता दे की हत्यारा अभी 10 वीं क्लास में पढ़ता है। 3 साल पहले जब वह 7 वीं क्लास में पढ़ रहा था, तभी इसके पिता ने खाना पीना और खर्चा देना बंद कर दिया‌। तब से यह चाचा और दादा-दादी के साथ रह रहा था। बीच में कुछ बोलता था तो सौतेली मां मारपीट करवाती थी। घटना के तीन दिन पहले भी पिता ने बुरी तरह से मारपीट किया था। जिसमें लगातार सिर में दर्द कर रहा था। घड़ी पूजा की रात इसे प्रसाद भी नहीं दिया गया, इसी से आक्रोशित होकर इसने घटना को अंजाम दिया। आरोपी का कहना है कि घटना के समय इसके साथ कोई नहीं थे। इसने अकेले ही घटना को अंजाम दिया। आरोपी के अनुसार साजिश में कोई शामिल नहीं थे। एसपी मनीष ने बताया कि अभी तक जांच में अकेले ही पुरे परिवार की हत्या की बात सामने आई है। हत्या में प्रयोग किया हुआ सारा समान भी बरामद कर लिया है।

घर के बंटवारे का विवाद पहुंचा सड़क पर, भाई और दो भतीजों पर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप

चोरी की बिजली से चल रहा था पोल्ट्री फार्म, छापेमारी में खुलासा; संचालक पर लगा 1.58 लाख का जुर्माना

ककड़ी कुंडी गांव में विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक के साथ मारपीट; चार लोगों पर प्राथमिकी

बैंक से एक लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे बुजुर्ग शिक्षक को बनाया निशाना, बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े उड़ाया बैग

कानूनी लड़ाई में मधुबाला देवी को मिली बड़ी राहत, अब डीएम से मांगी प्रखंड प्रमुख की कुर्सी

घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप, पिता-पुत्र पर प्राथमिकी

सिकंदरपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, तीन गिरफ्तार; चार बाइक और नकदी जब्त

पहाड़ी से नौ मवेशी गायब, तलाश के दौरान दूसरे गांव में बंधे मिले सात पशु; चोरी के आरोप से मचा हड़कंप

शराब तस्करी के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, घर से शराब के साथ अवैध राइफल बरामद; महिला गिरफ्तार, पति-पत्नी मिलकर चला रहे थे शराब बिक्री का धंधा

घर के दरवाजे पर खड़ी बाइक लेकर चंपत हुए चोर, हाटा के युवक ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

 

 

Exit mobile version