Home चैनपुर शराब के नशे में अलग-अलग जगहों पर हंगामा करना पड़ा भारी, चार...

शराब के नशे में अलग-अलग जगहों पर हंगामा करना पड़ा भारी, चार गिरफ्तार

चैनपुर में शराब के नशे में हंगामा करते 4 गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा और गाली-गलौज करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच में सभी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कृष्ण कुमार, पिता बनारसी राम और राहुल कुमार, पिता अनिल प्रसाद, दोनों ग्राम कोदई, जिला चंदौली (उत्तर प्रदेश), गणेश कुमार, पिता बेफू बिंद, ग्राम भगवानपुर, थाना चैनपुर तथा राजकुमार प्रसाद, पिता राधे बिना, ग्राम बहुअन, थाना सोनहन के रूप में हुई है। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पुलिस को अलग-अलग स्थानों से कुछ लोगों के शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, कृष्ण कुमार और राहुल कुमार को चैनपुर बाजार से पकड़ा गया। वहीं गणेश कुमार की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव से हुई, जबकि राजकुमार प्रसाद को चैनपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के समय सभी आरोपित नशे की हालत में थे और गाली-गलौज करते हुए हंगामा कर रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर चैनपुर थाना पहुंचाया। इसके बाद जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने चारों गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

Exit mobile version