Homeकुदरादो रेल कर्मियों की दूरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत

दो रेल कर्मियों की दूरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डीडीयू मंडल के पुसौली रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को 12260 डाउन दूरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आने से 2 रेलकर्मियों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृत रेलकर्मियों की पहचान सिग्नल मेंटेनर सुधांशु ज्योति और सिग्नल हेल्पर हरदेव प्रसाद के रूप में की गई है ,जो कुदरा अंचल के घटांव गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वे दोनों अपनी ड्यूटी के दौरान रेल ट्रैक के मेंटेनेंस के कार्य में लगे थे। इसी दौरान नई दिल्ली से सियालदह जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। दरसल यह दुर्घटना पुसौली रेलवे स्टेशन से करीब आधा किलोमीटर पश्चिम होम सिग्नल के अंदर दिन के करीब 12:10 बजे घटी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय ही रिवर्सिबल लाइन से एक मालगाड़ी गुजर रही थी। जिस जगह पर दुर्घटना हुई वहां पर दोनों रेलकर्मियों के अलावा अन्य कोई कर्मी मौजूद नहीं था। ट्रेन की चपेट में आने से उनके शरीर के चिथड़े हो गए। स्टेशन प्रबंधक दयाशंकर सिंह ने बताया कि दूरंतो एक्सप्रेस को पुसौली स्टेशन पर रोक कर उसके चालक ने घटना की जानकारी दी। उसके बाद दिन के करीब 12:25 बजे एक्सप्रेस ट्रेन पुसौली स्टेशन से गंतव्य के लिए रवाना हो गई।

NS News

मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित

NS News

जमुई में नाबालिग से छेड़खानी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल; 5 गिरफ्तार

NS News

APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड

NS News

रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा

NS News

ईओयू की बड़ी कार्रवाई, कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी, लाकर तोड़कर खंगाले गए दस्तावेज

50 हजार की रिश्वत लेते EO गिरफ्तार, निगरानी टीम के जाल में फंसे संतोष कुमार

NS News

नवोदय विद्यालय छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, सड़क जाम कर किया हंगामा

NS News

गैंगरेप केस में ऐतिहासिक फैसला: तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास, पीड़िता को 6 लाख मुआवजा

थाना के सामने सिविल सर्जन के घर हथियारबंद बदमाशों की डकैती, बेहोशी का इंजेक्शन देकर तीन को किया अचेत

दुर्घटना की सूचना जैसे ही घटांव गांव को मिली पुरे गांव में कोहराम मच गया। मृत रेलकर्मियों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई और वे रेल अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। उसके बाद डीडीयू मंडल के अधिकारी पुसौली में पहुंचे और घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों से बातचीत की। उसके बाद अपराह्न करीब 3:05 बजे मृतकों के शव को रेल ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इससे पहले रेल ट्रैक पर लोगों की भीड़ जमा होने के चलते रेलवे के अलावा ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ट्रैक पर भी रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित रहा।

NS News

दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस

NS News

पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार

NS News

नहर किनारे पैर धोने गए व्यक्ति की फिसला पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत

NS News

अमांव पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा लोक नृत्य से स्वागत

NS News

नहर पुल के पास दंपति से मारपीट का आरोप, महिला ने गहना छीनने की भी दी शिकायत

NS News

चारा देकर लौट रहे तीन लोगों पर हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल; प्राथमिकी दर्ज

NS News

मदुरना में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार; 18 लीटर से अधिक शराब बरामद

NS News

विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई, मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

NS News

ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटी घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

NS News

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्रियों से मारपीट का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments