Homeचैनपुरदुकान के सामने खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी पर चोरों ने किया हाथ...

दुकान के सामने खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी पर चोरों ने किया हाथ साफ

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मदुरना में बीते रात छड़ सीमेंट के दुकान के बाहर खड़ी दो ट्रैक्टरों में से एक ट्रैक्टर की बैटरी चोरों के द्वारा चुरा लेने का मामला सामने आया है, ट्रैक्टर स्वामी के द्वारा चैनपुर थाने में आवेदन देते हुए शिकायत की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NAYESUBAH

इससे जुड़ी जानकारी लेने पर ट्रैक्टर स्वामी सुभाष प्रजापति पिता स्वर्गीय रामदुलार प्रजापति ग्राम मदुरना के निवासी के द्वारा बताया गया मदुरना गांव के बाहर मदुरना से सरपनी जाने वाले मार्ग में इनकी छड़ सीमेंट की दुकान है, प्रत्येक रात में ट्रैक्टर आदि वहीं खड़ी की जाती है।

दर्दनाक हादसा: वाराणसी से लौटते समय दो दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवारों में मातम

Bihar: कैमूर जिले के चांद प्रखंड अंतर्गत जिगना के समीप गुरुवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही जान चली गई। यह हादसा रात करीब 9:00 से 9:30 बजे के बीच हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान चैनपुर वार्ड संख्या 11 निवासी शमशाद कलेंदर (पिता– गुड्डू कलेंदर) और एकलाख मोहम्मद (पिता– महमूद कलंदर) के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

बताया जा रहा है कि एकलाख मोहम्मद चैनपुर बाजार में चूड़ी की दुकान चलाते थे और अपने व्यवसाय के लिए सामान खरीदने अपने मित्र शमशाद के साथ वाराणसी गए थे। गुरुवार को दोनों युवक खरीदारी कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जिगना रोड के पास एक बड़े वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। इस दर्दनाक घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। दोनों युवक अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। अचानक हुई इस मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

 

इधर बीच इनके पिताजी के देहांत हो जाने के कारण घर के सभी लोग काम की व्यस्तता की वजह से रात के पहर दुकान में नहीं सो रहे थे, इसका लाभ उठाते हुए शनिवार की रात चोरों के द्वारा ट्रैक्टर में बनाया गया बैट्री के बॉक्स को तोड़कर बैटरी चुरा ली गई, जिसकी जानकारी इन्हें दूसरे दिन सुबह हुई जिसके बाद इनके द्वारा चैनपुर थाने में आवेदन देकर शिकायत की गई है।

मोहनिया में ठगी का नया तरीका: ‘चोर आ रहे हैं’ कहकर वृद्धा से गहने लेकर फरार

Bihar: कैमूर, मोहनिया शहर में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने चालाकी और डर का सहारा लेकर एक वृद्ध महिला को अपना शिकार बना लिया। घटना चांदनी चौक स्थित महावीर श्वेत मंदिर के पीछे की है। जानकारी के अनुसार, सोंधी गांव निवासी मुआ देवी बाजार में खरीदारी करने आई थीं और मंदिर के पीछे खड़ी थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और उन्हें यह कहकर डराया कि आसपास चोर घूम रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

उन्होंने सलाह दी कि अपने गहने निकालकर सुरक्षित झोले में रख लें। घबराई वृद्धा ने उनकी बातों में आकर अपना मंगलसूत्र और कान की बालियां निकालकर झोले में रख लीं। जैसे ही गहने झोले में रखे गए, दोनों युवक झोला छीनकर मौके से फरार हो गए। बताया गया कि झोले में करीब एक हजार रुपये नकद भी मौजूद था। घटना के बाद पीड़िता ने आसपास के लोगों की मदद से अपने बेटे को सूचना दी। बेटे के पहुंचने के बाद दोनों मोहनिया थाना पहुंचे और अज्ञात अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता के पुत्र के अनुसार, चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 60 से 70 हजार रुपये आंकी गई है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

 

इससे जुड़ी जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया बैटरी चोरी होने के मामले में एक आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की जांच करवाई जा रही है।

कैमूर के जंगल में तेंदुए की दस्तक, मुसहरवा बाबा के पास दिखने से ग्रामीणों में दहशत

Bihar: कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में भगवानपुर–अधौरा मार्ग स्थित मुसहरवा बाबा के आसपास जंगली तेंदुआ देखे जाने की सूचना से इलाके में लोगों के बीच डर का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले स्थानीय पुलिस को जंगल में तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची। जांच के दौरान रात के समय जवानों ने तेंदुए को प्रत्यक्ष रूप से देखने की बात कही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsइस मामले में थाना प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा और वन क्षेत्र पदाधिकारी मनोज कुमार ने ग्रामीणों और यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जंगली जानवर कभी भी अचानक हमला कर सकते हैं, इसलिए खासकर रात के समय अधौरा की ओर जाने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए।

पुलिस प्रशासन ने वनसती देवी के पास लगे बैरियर पर तैनात कर्मियों को भी निर्देश दिया है कि रात में आने-जाने वाले लोगों को जंगल में जंगली जानवर की मौजूदगी की जानकारी दें, ताकि कोई भी जोखिम न उठाए। वन विभाग के अनुसार अब तक तेंदुए द्वारा किसी पर हमला करने की कोई घटना सामने नहीं आई है। फिलहाल यह जानवर जंगल के भीतर ही विचरण कर रहा है। हालांकि, यदि किसी ग्रामीण इलाके में तेंदुआ दिखाई देता है तो तुरंत इसकी सूचना वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को देने की सलाह दी गई है, ताकि समय रहते उचित कदम उठाया जा सके।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments