Homeचैनपुरदुकान के सामने खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी पर चोरों ने किया हाथ...

दुकान के सामने खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी पर चोरों ने किया हाथ साफ

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मदुरना में बीते रात छड़ सीमेंट के दुकान के बाहर खड़ी दो ट्रैक्टरों में से एक ट्रैक्टर की बैटरी चोरों के द्वारा चुरा लेने का मामला सामने आया है, ट्रैक्टर स्वामी के द्वारा चैनपुर थाने में आवेदन देते हुए शिकायत की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NAYESUBAH

इससे जुड़ी जानकारी लेने पर ट्रैक्टर स्वामी सुभाष प्रजापति पिता स्वर्गीय रामदुलार प्रजापति ग्राम मदुरना के निवासी के द्वारा बताया गया मदुरना गांव के बाहर मदुरना से सरपनी जाने वाले मार्ग में इनकी छड़ सीमेंट की दुकान है, प्रत्येक रात में ट्रैक्टर आदि वहीं खड़ी की जाती है।

चाय लेकर खेत जा रही 19 वर्षीय छात्रा की नाले में डूबने से मौत, परिजनों की आंखों के सामने हुआ हादसा

Bihar: कैमूर जिले के चांद प्रखंड के खैंटी गांव में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह अपने खेत में काम कर रहे माता-पिता के लिए चाय लेकर जा रही किशोरी जल निकासी के नाले पर बने पुल से पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में जा गिरी। डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान खैंटी गांव निवासी शिव कुमार राय की 19 वर्षीय पुत्री संजु कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, संजू के माता-पिता खेत में सोहनी का काम कर रहे थे। सुबह करीब आठ बजे वह उनके लिए चाय लेकर घर से निकली थी। इसी दौरान नाले पर बने पुल को पार करते समय उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

माता-पिता ने बेटी को नाले में गिरते देखा तो बचाने के लिए दौड़े, लेकिन पानी अधिक होने के कारण उसे तत्काल बाहर नहीं निकाल सके। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद किशोरी को नाले से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। रक्षाबंधन के दिन हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

मृतका के पिता शिव कुमार राय किसान और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी पांच बेटियां और एक बेटा है। संजू चौथी बेटी थी और इंटरमीडिएट की छात्रा थी।
घटना की सूचना मिलने पर चांद थाना प्रभारी हरि प्रसाद शर्मा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को सरकारी शव वाहन से सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं, मुखिया प्रतिनिधि रफीक अंसारी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाली अनुदान राशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

 

इधर बीच इनके पिताजी के देहांत हो जाने के कारण घर के सभी लोग काम की व्यस्तता की वजह से रात के पहर दुकान में नहीं सो रहे थे, इसका लाभ उठाते हुए शनिवार की रात चोरों के द्वारा ट्रैक्टर में बनाया गया बैट्री के बॉक्स को तोड़कर बैटरी चुरा ली गई, जिसकी जानकारी इन्हें दूसरे दिन सुबह हुई जिसके बाद इनके द्वारा चैनपुर थाने में आवेदन देकर शिकायत की गई है।

टोल प्लाजा पर पुलिस की कार्रवाई, कंटेनर से 29 मवेशी बरामद; तीन गिरफ्तार, बारुन से उन्नाव ले जाए जा रहे थे मवेशी

Bihar:  कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 29 मवेशियों को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने कंटेनर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, रविवार रात थानाध्यक्ष आलोक कुमार को सूचना मिली थी कि औरंगाबाद जिले के बारुन से मवेशियों को कंटेनर में लादकर उत्तर प्रदेश के उन्नाव ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मोहनियां टोल प्लाजा के समीप जीटी रोड पर वाहनों की जांच शुरू कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसी दौरान संदिग्ध कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर 29 मवेशी मिले। पुलिस के मुताबिक, मवेशियों को कंटेनर में क्रूरतापूर्वक लादा गया था।
मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मुंडा पांडेय थाना क्षेत्र के सरकरा खास निवासी महमूद अली के 28 वर्षीय पुत्र मुशहवुल, शकील के 26 वर्षीय पुत्र मुरकीम तथा सिरसखेड़ा निवासी मो. दुल्ला के पुत्र मो. वारिश को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, कंटेनर से बरामद सभी 29 मवेशियों को नुआंव पशु मेला संचालक के सुपुर्द कर दिया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पशु तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच भी आगे बढ़ाई जा रही है।

 

इससे जुड़ी जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया बैटरी चोरी होने के मामले में एक आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की जांच करवाई जा रही है।

पोखरे में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने पहुंचकर किया सुरक्षित रेस्क्यू

Bihar: कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के तोड़ी पंचायत अंतर्गत बभनी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थित एक पोखरे में ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा। देखते ही देखते इसकी सूचना पूरे गांव में फैल गई और पोखरे के आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि जिस पोखरे में मगरमच्छ दिखाई दिया, उसके आसपास लोगों के साथ बच्चों का भी अक्सर आना-जाना रहता है। ऐसे में पानी में मगरमच्छ की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

 

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके का निरीक्षण करने के बाद मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी सावधानी के साथ टीम ने पोखरे में मौजूद मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। मगरमच्छ के रेस्क्यू होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। खासकर पोखरे के आसपास आने-जाने वाले बच्चों और स्थानीय लोगों के लिए संभावित खतरा टल गया। कैमूर के डीएफओ संजीव रंजन ने बताया कि बभनी गांव के पोखरे में मगरमच्छ होने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम को तत्काल भेजा गया था। टीम ने मौके पर पहुंचकर सफलतापूर्वक मगरमच्छ को रेस्क्यू कर लिया है।

डीएफओ के अनुसार, रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से करकटगढ़ जलप्रपात क्षेत्र में छोड़ा जाएगा, जहां वह प्राकृतिक वातावरण में रह सकेगा। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई के बाद गांव में स्थिति सामान्य हो गई। ग्रामीणों ने विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते मगरमच्छ को पकड़ लिए जाने से बड़ी अनहोनी की आशंका टल गई। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि आबादी वाले इलाके में यदि कोई जंगली या वन्यजीव दिखाई दे तो उसके करीब जाने, उसे पकड़ने या परेशान करने की कोशिश न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीव और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments