Home चैनपुर दुकान के सामने खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी पर चोरों ने किया हाथ...

दुकान के सामने खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी पर चोरों ने किया हाथ साफ

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मदुरना में बीते रात छड़ सीमेंट के दुकान के बाहर खड़ी दो ट्रैक्टरों में से एक ट्रैक्टर की बैटरी चोरों के द्वारा चुरा लेने का मामला सामने आया है, ट्रैक्टर स्वामी के द्वारा चैनपुर थाने में आवेदन देते हुए शिकायत की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे जुड़ी जानकारी लेने पर ट्रैक्टर स्वामी सुभाष प्रजापति पिता स्वर्गीय रामदुलार प्रजापति ग्राम मदुरना के निवासी के द्वारा बताया गया मदुरना गांव के बाहर मदुरना से सरपनी जाने वाले मार्ग में इनकी छड़ सीमेंट की दुकान है, प्रत्येक रात में ट्रैक्टर आदि वहीं खड़ी की जाती है।

कैमूर में मंदिरों को निशाना बना रहा चोरों का गिरोह, हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट, घंटा और नकदी चोरी

Bihar: कैमूर जिले में मंदिरों को निशाना बनाने वाले चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चांद थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला परसिया गांव स्थित हनुमान मंदिर का है, जहां गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला काटकर चांदी का मुकुट, घंटा और दानपात्र में रखे करीब 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। वहीं, लगातार हो रही वारदातों के बावजूद चोरों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की 112 टीम की कार्यप्रणाली और रात्रि गश्ती पर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए आधुनिक कटर मशीन का इस्तेमाल किया। चोरी का तरीका देखकर आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में पेशेवर चोरों का हाथ हो सकता है। शुक्रवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो मंदिर में चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

एक के बाद एक मंदिरों को बना रहे निशाना

चांद प्रखंड में पिछले एक महीने के दौरान चोरों ने करीब आधा दर्जन मंदिरों को निशाना बनाया है। अक्टूबर महीने में बढ़ाडी गांव स्थित काली मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। इसके बाद 2 नवंबर 2026 को चांद शिव मंदिर से लाखों रुपये मूल्य के आभूषण, मुकुट और घंटा समेत अन्य सामान चोरी कर लिए गए थे। अब परसिया गांव के हनुमान मंदिर में हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को विशेष अभियान चलाना चाहिए।

एक ही गिरोह पर पुलिस को शक

इस संबंध में चांद थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि मंदिरों में चोरी की घटनाओं का तरीका लगभग एक जैसा है। आशंका है कि इसके पीछे एक ही पेशेवर गिरोह सक्रिय है, जो लगातार मंदिरों को निशाना बना रहा है। पुलिस इस गिरोह की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने मंदिरों में रात्रि के समय पुजारियों के नहीं रुकने को भी चोरी की घटनाओं का एक प्रमुख कारण बताया। हालांकि, लगातार हो रही वारदातों के बीच अब ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस रात्रि गश्ती बढ़ाए और मंदिरों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि धार्मिक स्थलों को चोरों के निशाने से बचाया जा सके।

 

इधर बीच इनके पिताजी के देहांत हो जाने के कारण घर के सभी लोग काम की व्यस्तता की वजह से रात के पहर दुकान में नहीं सो रहे थे, इसका लाभ उठाते हुए शनिवार की रात चोरों के द्वारा ट्रैक्टर में बनाया गया बैट्री के बॉक्स को तोड़कर बैटरी चुरा ली गई, जिसकी जानकारी इन्हें दूसरे दिन सुबह हुई जिसके बाद इनके द्वारा चैनपुर थाने में आवेदन देकर शिकायत की गई है।

बेखौफ अपराधियों का आतंक, 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं से लाखों के गहने और नकदी की लूट

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र में महिलाओं को निशाना बनाकर छिनैती की दो घटनाओं को अंजाम दिए जाने से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार अपराधियों ने दो महिलाओं के आभूषण, मोबाइल और नकदी छीन लिए और मौके से फरार हो गए। दोनों घटनाएं गुरुवार और शुक्रवार की हैं। पीड़ित महिलाओं ने मोहनियां थाना पहुंचकर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पहली घटना शुक्रवार को मोहनियां-भभुआ पथ पर सोन कमांड कार्यालय के समीप हुई। अवारी गांव निवासी अक्षयवट तिवारी की पुत्री प्रियंका प्रियदर्शिनी एक निजी कंप्यूटर सेंटर में पढ़ाई करती हैं। शुक्रवार को क्लास समाप्त होने के बाद वह घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और योगा क्लास का पता पूछने लगे। महिला ने जब पता नहीं होने की बात कही तो भी दोनों युवक उनके आसपास मंडराते रहे। इसी बीच मौका पाकर अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन, कान का झुमका और अंगूठी छीन ली तथा बाइक से फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार छीने गए आभूषणों की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। घटना के बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इसके बाद पीड़िता अपने पिता और भाई के साथ मोहनियां थाना पहुंचीं और घटना की लिखित शिकायत दी।

ऑटो में सफर कर रही महिला का बैग छीनकर फरार हुआ अपराधी

दूसरी घटना गुरुवार को एनएच-30 स्थित आरा-मोहनियां पथ पर घेघियां पुल के समीप हुई। मुजान गांव निवासी बुचुन चतुर्वेदी की पुत्री आकांक्षा कुमारी अपनी एक सहेली के साथ गांव से ऑटो में सवार होकर मोहनियां आ रही थीं। उनके हाथ में एक बैग था, जिसमें सोने का कान का झुमका, सोने का लॉकेट, मोबाइल और ढाई हजार रुपये नकद रखे हुए थे। इसी दौरान पीछे से काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार होकर एक युवक पहुंचा और झपट्टा मारकर महिला के हाथ से बैग छीन लिया। इसके बाद वह तेजी से फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार बैग में रखे आभूषण और मोबाइल सहित सामान की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। घटना के बाद उन्होंने भी मोहनियां थाना पहुंचकर अज्ञात अपराधी के विरुद्ध आवेदन दिया।

दोनों मामलों में पुलिस कर रही कार्रवाई

इस संबंध में मोहनियां थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दो महिलाओं की ओर से छिनैती की घटनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए हैं। दोनों मामलों में शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। लगातार हुई इन घटनाओं से मोहनियां क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। दिनदहाड़े और सड़क पर सफर के दौरान हुई छिनैती की इन वारदातों ने अपराधियों के बढ़ते हौसले को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है।

 

इससे जुड़ी जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया बैटरी चोरी होने के मामले में एक आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की जांच करवाई जा रही है।

मसही गांव के पास सोन नहर में दिखा विशाल अजगर, पानी में तैरते सांप को देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

Bihar: कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड में शुक्रवार को उस समय लोगों के बीच हलचल मच गई, जब मसही गांव के समीप सोन नहर कैनाल के पानी में एक विशाल अजगर सांप तैरता हुआ दिखाई दिया। नहर में अजगर की मौजूदगी की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुटने लगी। काफी संख्या में लोग पानी में तैरते अजगर को देखने के लिए मौके पर पहुंचते रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजगर नहर के पानी में आसानी से तैरता हुआ आगे बढ़ रहा था। सामान्य तौर पर जमीन पर दिखाई देने वाले इस विशाल सांप को पानी में तैरते देखना लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया। मौके पर मौजूद लोग आपस में इसकी चर्चा करते रहे। कुछ ग्रामीणों ने आसपास के इलाके में अजगर की मौजूदगी को लेकर चिंता जताई और आशंका व्यक्त की कि इससे लोगों के साथ-साथ मवेशियों को भी खतरा हो सकता है।

वन विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई की। वन विभाग के पदाधिकारी के अनुसार, रेस्क्यू के बाद अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, नहर में विशाल अजगर दिखाई देने की घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।

Exit mobile version